जून से सितंबर तक हीटवेव, बाढ़-बारिश से 1500 मौतें:  सबसे ज्यादा 290 जान MP में गईं, 141 मौतों के साथ हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर
टिपण्णी

जून से सितंबर तक हीटवेव, बाढ़-बारिश से 1500 मौतें: सबसे ज्यादा 290 जान MP में गईं, 141 मौतों के साथ हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर

Spread the love


नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के बीच में मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। इनमें बाढ़, बारिश, लैंडस्लाइड,फ्लैश फ्लड में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं, 22 लोग ऐसे रहे जिनकी जान हीटवेव के कारण गई।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा, जहां 201 मौतें हुई। 141 मौतों के साथ तीसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर 139 मौतें, महाराष्ट्र 135 मौतें और पांचवे नंबर पर झारखंड 129 मौतें रहा।

IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में पोस्ट मानसून (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान सामान्य से 15% ज्यादा बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों के, जहां बारिश सामान्य से कम या सामान्य रह सकती है।

इसके अलावा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी पोस्ट मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, अधिक बारिश का कारण एक्टिव मानसून कंडीशन और पश्चिमी बदलाव हैं। इस साल मानसून में 18 कम दबाव सिस्टम और 69 सिस्टम दिन दर्ज किए गए, जबकि सामान्य में 13 सिस्टम और 55 दिन होते हैं।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देश भर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, दशहरा पर बरसात की आशंका

मंगलवार को जयपुर और सीकर में बारिश से सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया।

मंगलवार को जयपुर और सीकर में बारिश से सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया।

राजस्थान के 16 जिलों में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 4 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। बीते 2 दिन में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई है। जयपुर में सड़कों पर कमर तक पानी लग गया। रावण के पुतले भी पानी में बहते दिखे। शहर में दशहरा (2 अक्टूबर) पर भी तेज बरसात की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में इस मानसून सीजन 8% ज्यादा बारिश

भारत में चार महीने का मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) मंगलवार को समाप्त हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस सीजन 937.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 870 मिमी से 8% ज्यादा रही।

आमतौर पर देश में मानसून केरल के रास्ते 2 जून को आता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले 24 मई को ही आ गया था। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *