जेन-जी पाउट, पोज देने का नया अंदाज:  सेल्फी ट्रेंड रेचल सेनोट, लिली-रोज डेप, एरियाना ग्रीनब्लाट इसकी पोस्टर गर्ल
अअनुबंधित

जेन-जी पाउट, पोज देने का नया अंदाज: सेल्फी ट्रेंड रेचल सेनोट, लिली-रोज डेप, एरियाना ग्रीनब्लाट इसकी पोस्टर गर्ल

Spread the love


द न्यूयॉर्क टाइम्स.कैली होल्टरमैन39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अभिनेत्री लिली-रोज । - Dainik Bhaskar

अभिनेत्री लिली-रोज ।

एक ऐसे चेहरे की कल्पना कीजिए जिसकी आंखें भावहीन हों और होंठ किसी मछली के होंठ की तरह सूजे हुए हों। हाल के कई लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों के अनुसार, यह जेन जी का मुंह फुलाने (पाउट) का एक सटीक तरीका है।

यह लिली-रोज डेप, रेचल सेनोट और एरियाना ग्रीनब्लाट जैसी युवा अमेरिकी अभिनेत्रियों का पसंदीदा पोज है। ये तीनों जेन जी के पाउट स्टाइल की पोस्टर गर्ल कही जाती हैं, जो अक्सर तस्वीरों के लिए पोज देते समय अपने होंठों को अत्यंत सटीकता से सिकोड़ती हुई नजर आती हैं। जेन जी के इस पाउट को लेखिका रेने फिशर-क्वान ने डिसोसिएटिव पाउट नाम दिया था। यानी ऐसे दर्शाना जैसे कि आपकी तस्वीर उस समय ली गई हो जब आप अपने आसपास की दुनिया के प्रति अपनी घोर निराशा पर विचार कर रहे थे।

प्लैटिपस पाउट – डक लिप्स का दूसरा रूप यह सबसे आम प्रकार है, जो लिली-रोज डेप जैसी हस्तियों का पसंदीदा पोज है। मिलेनियल्स अपने होंठों को बत्तख की चोंच जैसा सिकोड़ते थे, तो जेन जी के लोग प्लैटिपस के मुंह की तरह बना रहे हैं। इसमें ऊपरी होंठ को हल्का बाहर की ओर धकेला जाता है और निचला होंठ थोड़ा अंदर या ऊपर मोड़ा जाता है, जिससे भौंहें चढ़ाने जैसा प्रभाव पैदा होता है।

अभिनेत्री और हास्य कलाकार रेचल सेनोट।

अभिनेत्री और हास्य कलाकार रेचल सेनोट।

सेनोट पाउट – होंठों पर व्यंग्यात्मक भाव अभिनेत्री और हास्य कलाकार रेचल सेनोट के नाम से फेमस यह शैली रूठी हुई या व्यंग्यात्मक रूप से उदासीन मानी जाती है। इसमें अक्सर पलकें झुकी हुई होती हैं, जो फैशन की उदासीनता को व्यंग्यात्मक या आत्म-जागरूक हास्य के साथ जोड़ती है।

अमेरिकी अभिनेत्री एरियाना ग्रीनब्लाट।

अमेरिकी अभिनेत्री एरियाना ग्रीनब्लाट।

उदासीन पाउट – बेपरवाही का संकेत

जेन जी स्टेयर (घूरने) से जुड़ा यह पाउट आंखों में खालीपन का भाव लिए होता है, जो लापरवाह या उदासीन होने का संकेत देता है। उद्देश्य यह जताना होता है कि व्यक्ति को पता है कि उसकी तस्वीर खींची जा रही है, लेकिन वह इतना कूल है कि कोई प्रयास नहीं करना चाहता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *