जॉन अब्राहम ने बताया कैसे थे स्टार किड्स संग रिश्ते-John Abraham told how his relationship with star kids was calls abhishek bachchan good human being
ब्रेकिंग न्यूज़

जॉन अब्राहम ने बताया कैसे थे स्टार किड्स संग रिश्ते-John Abraham told how his relationship with star kids was calls abhishek bachchan good human being

Spread the love


बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम इस वक्त अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ के लिए सुर्खियों में हैं। जॉन अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स, खासकर स्टार किड्स के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कई एक्टर्स उनके स्कूल में साथ पढ़े हैं, वहीं आमिर खान उनके सुपर सीनियर रह चुके हैं।

जूम के साथ खास बातचीत में जॉन अब्राहम ने बताया कि अभिषेक बच्चन के साथ उनका बॉन्ड काफी अच्छा है। दोनों ने ‘दोस्ताना’ में एक साथ काम किया था और जॉन ने उन्हें सबसे अच्छे को-एक्टर्स में से एक बताया है। जॉन ने कहा, “मुझे इंडस्ट्री के लोग बहुत पसंद हैं। अभिषेक बच्चन मेरे सबसे अच्छे को-स्टार्स में से एक हैं। पूरी ईमानदारी से कहूं तो वो वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला।”

स्कूल में साथ पढ़ते थे ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा

जॉन ने बताया कि ऋतिक रोशन और उन्होंने स्कूल में साथ पढ़ाई की है। जॉन ने कहा, “ऋतिक रोशन को मैं स्कूल के समय से जानता हूं। वो मेरे क्लासमेट थे और सबसे अच्छे लड़कों में से एक थे। उदय चोपड़ा भी मेरे क्लासमेट रहे हैं।”

अब्राहम ने बताया कि रणबीर कपूर स्कूल में उनके जूनियर थे। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग जॉन के स्कूल में ही पढ़ाई कर चुके हैं। उनमें से आमिर खान भी एक थे। जॉन ने बताया कि आमिर उनके सुपर सीनियर थे और आदित्य चोपड़ा भी उनके सीनियर थे।

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से काफी कुछ सीखते हैं जॉन अब्राहम

बता दें कि जॉन अब्राहम फिल्म एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने कहा है कि वो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से कुछ न कुछ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में सादगी और कॉन्फिडेंस होता है, क्योंकि वो इस बिजनेस को अच्छे से समझते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *