जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 भर्ती; UPSC में 493 वैकेंसी; बेंगलुरु में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल का कैंपस
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 भर्ती; UPSC में 493 वैकेंसी; बेंगलुरु में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल का कैंपस

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 2,619 Recruitments In Bihar Health Department; 493 Vacancies In UPSC; University Of Liverpool Campus To Be Set Up In Bengaluru

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 पदों पर भर्ती और UPSC में 493 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए से की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की और टॉप स्टोरी में जानकारी बेंगलुरु में स्थापित होने जा रहे यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल कैंपस की।

करेंट अफेयर्स

1. गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

  • इस दौरान उन्होंने एक अल्ट्रा-मॉडर्न लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
  • दाहोद में 20,000 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित प्लांट 9,000 हॉर्सपावर (hp) के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन करेगा।
  • ये प्लांट 1926 में स्थापित दाहोद वर्कशॉप को अपग्रेड करके बनाया गया है।
  • इसके अलावा, पीएम ने एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • साथ ही, वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और वलसाड और दाहोद के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरुआत की।
  • फिर, पीएम ने कटोसन-कालोल खंड के गेज कन्वर्जन का उद्घाटन किया गया और इस पर एक मालगाड़ी को रवाना किया।

2. नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वस्ति निवास’ की शुरुआत

26 मई को अमित शाह ने नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी।

'स्वस्ति निवास' कैंसर रोगियों और उनका देखभाल करने वालों के लिए आवासीय सुविधा के रूप में डेवलप किया जाएगा।

‘स्वस्ति निवास’ कैंसर रोगियों और उनका देखभाल करने वालों के लिए आवासीय सुविधा के रूप में डेवलप किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना 2012 में की गई थी।
  • वहीं, इसका उद्घाटन 2023 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया था।
  • इसके अलावा, गृहमंत्री अमित शाह ने कामठी में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के नागपुर कैंपस की आधारशिला रखी।
  • नागपुर कैंपस इस यूनिवर्सिटी की 11वां और महाराष्ट्र का पहला कैंपस होगा।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी में 2,619 पदों पर भर्ती

बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसाइटी में 2,619 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) : 1411 पद

  • सामान्य: 550
  • ईडब्ल्यूएस: 138
  • अनुसूचित जाति: 239
  • अनुसूचित जनजाति: 16
  • अति पिछड़ा वर्ग: 256
  • पिछड़ा वर्ग: 169
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 43

आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) – 706 पद

  • सामान्य: 295
  • ईडब्ल्यूएस: 71
  • अनुसूचित जाति: 139
  • अनुसूचित जनजाति: 08
  • अति पिछड़ा वर्ग: 108
  • पिछड़ा वर्ग: 58
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 27

आयुष चिकित्सक (यूनानी) – 502 पद

  • सामान्य: 204
  • ईडब्ल्यूएस: 50
  • अनुसूचित जाति: 95
  • अनुसूचित जनजाति: 07
  • अति पिछड़ा वर्ग: 67
  • पिछड़ा वर्ग: 61
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 18

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की डिग्री
  • बिहार स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • अनारक्षित वर्ग / EWS (महिला) : 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) : 42 वर्ष
  • दिव्यांग : 10 सालों की छूट
  • विभागीय कर्मियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • 32 हजार रुपए प्रतिमाह

2. UPSC ने ऑपरेशन ऑफिसर समेत 493 पदों पर भर्ती निकाली

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ऑपरेशन ऑफिसर, जूनियर रिसर्च ऑफिसर, ट्रांसलेटर, ड्रग्स इंस्पेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 सहित 493 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • लीगल ऑफिसर (ग्रेड-1) : 2 पद
  • ऑपरेशन ऑफिसर : 121 पद
  • साइंटिफिक ऑफिसर : 12 पद
  • साइंटिस्ट-बी (मैकेनिकल) : 1 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (मैकेनिकल) : 1 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल) : 2 पद
  • सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर : 3 पद
  • जूनियर रिसर्च ऑफिसर : 24 पद
  • डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट : 1 पद
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर : 5 पद
  • प्रिंसिपल सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर : 1 पद
  • प्रिंसिपल डिजाइन ऑफिसर : 1 पद
  • रिसर्च ऑफिसर : 1 पद
  • ट्रांसलेटर : 2 पद
  • असिस्टेंट लीगल एडवाइजर : 5 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर : 17 पद
  • ड्रग्स इंस्पेक्टर : 20 पद
  • पब्लिक हेल्थ सप्रकीयलिस्ट ग्रेड-3 : 18 पद
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 : 122 पद
  • असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर : 2 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियरिंग : 5 पद
  • साइंटिस्ट-बी : 6 पद
  • डिप्‍टी डायरेक्टर : 2 पद
  • असिस्टेंट कंट्रोलर : 5 पद
  • ट्रेनिंग ऑफिसर : 94 पद
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 (रेडियो डायग्नोसिस) : 21 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 30 वर्ष
  • अधिकतम 50 वर्ष
  • एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी को 3 वर्ष की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

पे लेवल – 12 के अनुसार

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. SSC जून एग्‍जाम कैलेंडर 2025 जारी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने जून 2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया।

टाइम टेबल के अनुसार, तीन प्रमुख परीक्षाएं – जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट यानी लोअर डिवीजन क्लर्क, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट यानी अपर डिवीजन क्लर्क और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर यानी ASO की परीक्षा एक ही दिन 15 जून को होगी।

कैंडिडेट्स SSC के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं।

SSC द्वारा जून 2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का टाइम टेबल।

SSC द्वारा जून 2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का टाइम टेबल।

  • JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, 2024 (केवल DoPT के लिए): 15 जून, 2025
  • SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, 2024 (केवल DoPT के लिए): 15 जून, 2025
  • ASO ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, 2022-2024: 15 जून, 2025

2. बेंगलुरु में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल का कैंपस

26 मई को शिक्षा मंत्रालय ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल को आधिकारिक रूप से भारत में एक कैंपस स्थापित करने की मंजूरी दी। ये यूनिवर्सिटी कैंपस बेंगलुरु में स्थापित किया जाएगा। इसकी घोषणा नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान की गई।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी।

ऐसा पहली बार है, जब यूनाइटेड किंगडम के रसेल ग्रुप से एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी भारत में एक इंटरनेशनल ब्रांच खोलेगी।

बेंगलुरु कैंपस अगस्त 2026 में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स के पहले बैच की शुरुआत करेगा। इस कैंपस में बिजनेस मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और फाइनेंस, कंप्यूटर साइंस, बायोमेडिकल साइंसेज और गेम डिजाइन जैसे प्रोग्राम पढ़ाए जाएंगे।

गेम डिजाइन का कोर्स भारत में चल रही किसी UK यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार पेश किया जा रहा है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *