Himachal News: Actor Sonu Sood rode bike without clothes helmet Lahul Spiti | हिमाचल में एक्टर सोनू सूद ने बिना कपड़े-हेलमेट बाइक चलाई​: नाला भी क्रॉस किया; VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने DSP को जांच सौंपी​​​​​​ – Lahaul-Spiti News
मनोरंजन

Himachal News: Actor Sonu Sood rode bike without clothes helmet Lahul Spiti | हिमाचल में एक्टर सोनू सूद ने बिना कपड़े-हेलमेट बाइक चलाई​: नाला भी क्रॉस किया; VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने DSP को जांच सौंपी​​​​​​ – Lahaul-Spiti News

Spread the love


हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति में बिना कपड़ों व हेलमेट के बाइक चलाते सोनू सूद।

एक्टर सोनू सूद ने हिमाचल के लाहौल स्पीति में कपड़े उतारकर बिना हेलमेट के बाइक चलाई। उनके साथ कई बाइकर्स थे। वीडियो में वह बाइक पर खतरनाक नाला भी पार करते हुए दिखे। इसके बाद आगे खड़े फैंस के पास जाकर रुके और उनसे हाथ मिलाया।

.

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर हिमाचल पुलिस को टैग कर ट्रैफिक रूल्स को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद लाहौल स्पीति पुलिस ने मामले की जांच DSP को सौंप दी है।

सोनू सूद के बाइक चलाने की तस्वीरें…

बाइक पर नाले को पार करते हुए सोनू सूद।

बाइक पर नाले को पार करते हुए सोनू सूद।

सोनू सूद ने जब नाले को पार किया तो दूसरे युवक ने हाथ लगाकर उनकी मदद की।

सोनू सूद ने जब नाले को पार किया तो दूसरे युवक ने हाथ लगाकर उनकी मदद की।

सोनू सूद रास्ते में अपने फैंस से मिले और हाथ मिलाया।

सोनू सूद रास्ते में अपने फैंस से मिले और हाथ मिलाया।

वायरल वीडियो में क्या 4 पॉइंट में जानिए…

  • 52 सेकेंड का वीडियो सामने आया: सोनू सूद का लगभग 52 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह केवल शॉर्ट्स पहने और काला चश्मा लगाए बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं। उनके पीछे कई बाइकर्स चल रहे हैं, जिन्होंने हेलमेट पहने हुए हैं।
  • खड़े होकर बाइक चलाई: वीडियो में, वह चलती हुई बाइक पर खड़े भी हो जाते हैं। इसके बाद, वीडियो में वह कपड़े और हेलमेट दोनों पहनकर बाइक चलाते हुए दिखाई देते हैं।
  • नाले में बाइक पर लड़खड़ाए: इसके बाद, वह साथी बाइकर्स के साथ एक खतरनाक नाले को पार करते हैं। खराब रास्ते में नाले के बीच उनकी बाइक अटक जाती है, और दूसरे बाइकर्स उनकी मदद करते हैं।
  • फैंस के साथ फोटो खिंचवाई: फिर वह कुछ दूरी पर जाकर अपना हेलमेट उतारकर रुकते हैं। वहाँ खड़े लोग फोटो खिंचवाने के लिए उनके पास पहुंच जाते हैं। सोनू सूद एक-एक करके सभी से हाथ मिलाते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। फिर वह सभी के साथ फोटो खिंचवाते हैं।
सोनू सूद वीडियो के लास्ट के पार्ट में हेलमेट भी पकड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने इसे लगाया नहीं।

सोनू सूद वीडियो के लास्ट के पार्ट में हेलमेट भी पकड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने इसे लगाया नहीं।

वायरल वीडियो पर हिमाचल पुलिस की 3 बातें…

  • यातायात नियमों का उल्लंघन किया: लाहौल स्पीति में SP ऑफिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेता को लाहौल स्पीति जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो साल 2023 का लग रहा है।
  • केलांग DSP को जांच सौंपी: पुलिस ने आगे कहा कि फिर भी वीडियो की सच्चाई जानने के लिए केलांग DSP रश्मि शर्मा को जांच सौंपी है। कानून के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई बनती है, वो की जाएगी।
  • पर्यटकों से अपील की: लाहौल स्पीति पुलिस सभी लोगों और पर्यटकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अनुशासित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

लाहौल स्पीति पुलिस के बयान की कॉपी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *