- Hindi News
- Career
- SBI Has 103 Vacancies; IRCTC Has 64 Vacancies; And Commerce Giant Amazon Is Reportedly Laying Off 30,000 Employees.
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात SBI में ऑफिसर और IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर की भर्ती के आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी मेहली मिस्री को टाटा ट्रस्ट से बाहर करने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की।
करेंट अफेयर्स
1. मेहली मिस्री टाटा ट्रस्ट के ट्रस्ट्री बोर्ड से बाहर
28 अक्टूबर को मेहली मिस्री को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड से बाहर कर दिया गया।

मिस्त्री 2022 से सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी थे।
- 6 में से तीन ट्रस्ट्रीज ने उनके री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला। ये 3-3 टाई बना।
- टाटा ट्रस्ट के रूल्स के मुताबिक ट्रस्ट्स के सभी मेम्बर्स की सहमति जरूरी है।
- SDTT और SRTT टाटा संस में 51% हिस्सेदारी रखते हैं।
- टाटा संस में TCS, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां है।
2. भारतीय नौसेना IPRD 2025 के 7वें संस्करण की मेजबानी करेगी
इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग यानी IPRD 2025 के 7वें संस्करण की मेजबानी भारतीय नौसेना करेगी।

ये कॉन्फ्रेंस 28 से 30 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगी।
- 30 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स इसमें शामिल होंगे।
- ये कॉन्फ्रेंस समुद्र सुरक्षा से जुड़ी स्ट्रैटजी, डिप्लोमेसी और कॉर्पोरेशन से जुड़ी एनुअल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस है।
- ये कार्यक्रम नौसेना के नॉलेज पार्टनर के रूप में नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (NMF) की पार्टनरशिप में होगा।
3. देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR शुरू
28 अक्टूबर से देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू हुआ।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इसका ऐलान किया था।
- 3 नवंबर तक पहला प्रिंटिंग/ट्रेनिंग सेशन चलेगा। फाइनल इलेक्टोरल रोल 7 फरवरी को जारी होगा।
- 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा।
- सोमवार को रात 12 बजे के बाद से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी गई है।
4. इंडियन एयरफोर्स में 6 नए मिड-एयर रीफ्यूलिंग विमान शामिल होंगे
इंडियन एयरफोर्स 6 नए मिड-एयर रीफ्यूलिंग विमान खरीदेगा। हवा में ईंधन भरने वाले ये विमान इजराइल एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज यानी IAI से 8 हजार करोड़ में खरीदे जाएंगे।

ये विमान बीच हवा में दूसरे विमानों में ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
- IAI की डील के तहत पुराने बोइंग 767 कमर्शियल विमानों में बदलाव कर उन्हें टैंकर विमानों में बदला जाएगा।
- कंपनी ने ऑफसेट नीति के तहत लगभग 30% ‘मेक इन इंडिया’ सामग्री शामिल करने पर सहमति जताई है।
टॉप जॉब्स
1. SBI में ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार recruitment.sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. IRCTC में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. अमेजन 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन 30 हजार कॉर्पोरेट रोल्स कम करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 10% कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

अभी अमेजन में लगभग 35 लाख कर्मचारी हैं।
ये छंटनी HR, डिवाइस, सर्विस और ऑपरेशन्स सेक्टर्स मे हो सकती है। कंपनी ये फैसला खर्च कम करने के लिए कर सकती है।
माना जा रहा है कि कंपनी में कोरोना के समय ज्यादा भर्तियां कर ली गईं थीं। अब उसमें छंटनी की जाएगी। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ये छंटनी AI की वजह से की जाएगी।
2. एमपी में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही एग्जाम होगा
मध्य प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही एग्जाम कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। इनमें समय लगता है, जिससे रोजगार मिलने में देरी होती है। हमने तय किया है कि यूपीएससी की तर्ज पर एक ही एग्जाम कराएंगे।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव कर्मचारियों के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
सीएम यादव ने कहा- पुलिस की भर्ती के लिए रिक्त 20 हजार से अधिक पदों को भरने का काम तीन साल में करना है। विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति, ग्रेड पे में परिवर्तन दूर करने के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। कर्मचारी अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने का काम इसके माध्यम से किया जाएगा।
3. राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म अब एक जैसी होगी
नई ड्रेस में टाई और आईकार्ड नहीं होंगे। इसके साथ ही टीचर्स के लिए भी ड्रेस कोड शुरू किया जाएगा। राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...








