bulldozer action illegal mazar demolished dehradun – देहरादून में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सीएम पोर्टल पर मिली थी शिकायत
शिक्षा

bulldozer action illegal mazar demolished dehradun – देहरादून में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सीएम पोर्टल पर मिली थी शिकायत

Spread the love


Dehradun Illegal Mazar: उत्तराखंड में दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद प्रशासनिक जांच हुई और देर रात कार्रवाई करते हुए इस अवैध मजार पर बुलडोजर चला दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मजार काफी सालों से यहां बनी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले इसकी जांच की गई और पाया गया कि ये अवैध कब्जा करके बनाई गई है। उसके बाद देर रात प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इस मजार को गिरा दिया है।

प्रशासन ने देर रात मजार को गिराने का काम शुरू किया था। ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो। जानकारी के अनुसार मजार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले।

क्या सच में जयपुर की मस्जिद के अंदर बीजेपी विधायक ने की नारेबाजी? बालमुकुंद आचार्य ने दी सफाई

हरिद्वार की अवैध मजार पर चला था बुलडोजर

बता दें, इसी साल मार्च महीने में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई थी। बुलडोजर से अवैध मजार को ध्वस्त किया गया था। जिला प्रशासन ने अवैध मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मजारों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा थी।

बता दें, पुलिस-प्रशासन की टीम ने 25 मार्च को हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर आठ मदरासों को सील किया था। इस दौरान इलाके में किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

यह भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान हर जांच को तैयार, हमें किया जा रहा बदनाम’, पहलगाम पर पहली बार बोले PM शहबाज

पाक अधिकारी ने दी सिर कलम करने की धमकी, लंदन में हिंदुस्तानी कर रहे थे पहलगाम हमले का विरोध





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *