12:06 PM29 जून 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 6 राज्यों से मौसम का हाल…
मध्य प्रदेशः ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के 11 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, 1 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। इससे प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थानः 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; सीकर-अलवर सहित कई जिलों में 1 इंच तक बरसात

राजस्थान में शनिवार को दिनभर मौसम सूखा रहने के बाद शाम को सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर समेत 20 जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। वहीं, आज भी 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में शनिवार को दिन का पारा 41 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणाः 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; अगले 3 दिन के लिए चेतावनी जारी

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
झारखंडः आज रांची समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा

झारखंड में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने खासकर पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, रांची और खूंटी जिलों के लिए तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहारः आज 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी; कोसी बैराज के गेट खोले गए

बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, शनिवार को सहरसा में कोसी बैराज से 82 हजार 865 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिससे कोसी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाबः 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जून में 19% अधिक बरसात हुई, बांधों में बढ़ा जलस्तर

पंजाब में आज संडे को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला के पहले सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। बीते दिन पंजाब के फिरोजपुर में 54.5 मिमी, मोगा में 32 मिमी, पठानकोट में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें…









