ऑटो-ट्रांसपोर्ट

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का मुनाफा 80% गिरा: पहली तिमाही में ₹775 करोड़ रहा; वजह- जगुआर लैंडरोवर की सप्लाई चेन में रुकावट

Spread the love




टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर ₹775 करोड़ रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,924 करोड़ का मुनाफा हुआ था। मुनाफे में यह गिरावट स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई में आई रुकावटों, एक बड़े कंपोनेंट सप्लायर के यहां लगी आग, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और जगुआर मॉडल्स के बंद होने की वजह से हुई है। रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹95,799 करोड़ हुआ कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% से ज्यादा बढ़कर ₹95,799 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹87,677 करोड़ था। JLR का मुनाफा 73% घटा, रेवेन्यू 10% कम हुआ टाटा ग्रुप की प्रीमियम कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 9% की गिरावट आई है। इस गिरावट की मुख्य वजहें सप्लायर के यहां आग लगना, मिडिल ईस्ट संघर्ष और जगुआर टाइप 01 की लॉन्चिंग से पहले पुराने जगुआर मॉडल्स का प्रॉडक्शन बंद होना रहीं। JLR के सीईओ पीबी बालाजी ने कहा, “शुरुआती चुनौतियों के बावजूद हमारे ब्रांड्स की मजबूत मांग बनी हुई है। हम जल्द ही रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, रेंज रोवर स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक, रेंज रोवर GT और जगुआर टाइप 01 लॉन्च करने जा रहे हैं। मैं अपनी टीम और पार्टनर्स का धन्यवाद करता हूं।” Sierra.ev को मिला बेहतर रिस्पॉन्स टाटामोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया, “FY27 की पहली तिमाही की शुरुआत कंपनी के लिए काफी मजबूत रही है। हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल्स को मिली सफलता से हमारी बिक्री 46% बढ़ी है। हालांकि सप्लाई की दिक्कतों से सिएरा का वॉल्यूम प्रभावित हुआ, लेकिन ग्राहकों की रुचि बनी हुई है और Sierra.ev को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।” उन्होंने कहा कि मजबूत ऑर्डर बुक, नए प्रोडक्ट्स की पाइपलाइन और मार्जिन सुधारने के कदमों से कंपनी को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में यह तेजी बनी रहेगी। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है EBITDA और EPS?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *