टिप्स:  जिंदगी व्यस्त हो जाए, तो इन पर ध्यान दें
अअनुबंधित

टिप्स: जिंदगी व्यस्त हो जाए, तो इन पर ध्यान दें

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चाहे नौकरी बदलना हो, बीमार माता-पिता की देखभाल करनी हो, नई जगह पर जाना हो या किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना हो, जीवन में आने वाले ऐसे बदलाव अक्सर हमारे मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे समय में भी, अगर आप अपने लक्ष्यों से जुड़ी दैनिक या साप्ताहिक आदतें बनाए रखेंगे, तो यह आपको स्थिर और संतुलित बनाए रख सकती हैं। सोचें कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो आपको नियमित रूप से करनी चाहिए कि जीवन पटरी पर बना रहे? उन पर नजर रखें। नई आदतें तय करें, तो इन पर ध्यान दें :

1) व्यक्तिगत आत्मचिंतन से आप हमेशा खुश रहेंगे कभी-कभी जीवन में पर्सनल एनालिसिस यानी व्यक्तिगत आत्मचिंतन करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप दैनिक डायरी लिख सकते हैं। यह अपने बच्चों की कही मजेदार बातें नोट करने या आभार व्यक्त करने वाले जर्नल रखने जैसा हो सकता है। कुछ ऐसी आदतें बनाएं जो हमें जीवन की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने और अच्छे अनुभवों के प्रति खुश रहने में मदद करें।

2) पेशेवर आत्मचिंतन बढ़ाएगा प्रोडक्टिविटी पर्सनल एनालिसिस की तरह ही जीवन में कभी-कभी प्रोफेशनल एनालिसिस करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। आपको अपने काम की प्राथमिकताओं और जरूरी कार्यों पर भी थोड़ा समय देना चाहिए। एेसा करने से आपको अपनी उत्पादकता और फोकस, दोनों में ही उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है। प्रोफेशनल एनालिसिस के भी फायदे बहुत हैं। इस पर भी ध्यान दें।

3) रिश्तों की अहमियत को स्वीकारना होगा सामाजिक विज्ञान के अनुसार, रिश्ते व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और सुख के केंद्र में पाए जाते हैं। रिश्तों की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता। आपको अपने हर खास रिश्ते के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए। समय सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों के लिए भी जरूर निकालें, क्योंकि आपके लिए दोनों जरूरी हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी सुधरती है।

4) शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पाएं अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सप्ताह में कम से कम दो दिन व्यायाम करते हैं, वे अधिक खुश रहते हैं और जितना ज्यादा व्यायाम बढ़ाते हैं, उतनी खुशी बढ़ती है। 20 मिनट का व्यायाम आपके मूड को बेहतर बनाता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन लाभदायक है। हर दिन केवल 30 मिनट पढ़ने या लिखने के लिए निकालना आपका मानसिक संतुलन बनाए रखेगा। —



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *