टिप्स:  शालीनता से हारना सीखने के चार उपाय
अअनुबंधित

टिप्स: शालीनता से हारना सीखने के चार उपाय

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बिजनेस लीडर्स अक्सर स्वाभाविक रूप से जीत पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं। यह तो एक बात है। लेकिन शालीनता से हारना सीखना भी उन्हें आना चाहिए। यह भी उतना ही जरूरी है। एक समाज के रूप में हमें हार को ऐसे अनुभव के रूप में अपनाना चाहिए, जो आवश्यक बदलाव और विकास को प्रेरित कर सकता है। साथ ही हमें कुछ ऐसे कार्यस्थल भी बनाने चाहिए जहां यदि कोई हार जाए, तो उसे हारने वाला न समझा जाए। यहां चार तरीके दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर लीडर्स अच्छे ढंग से हारने का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं…

1. अपनी प्रतिस्पर्धा का क्षेत्र बदल सकते हैं स्टुअर्ट बटरफील्ड और उनकी टीम ने शुरुआत में ग्लिच नामक एक मल्टीप्लेयर वीडियो गेम बनाने की कोशिश की थी। जब यह प्रोजेक्ट सफल न हुआ, तो उन्होंने दिशा बदली और उस आंतरिक संचार उपकरण को एक उत्पाद में बदल दिया, जिसे उन्होंने खुद के लिए विकसित किया था। यही आगे चलकर स्लैक बना, जिसे सेल्सफोर्स ने 27.7 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया।

2. जीत के लिए नहीं खेलने के लिए खेलें यदि आप अपने काम का भरपूर आनंद लेते हैं और उसमें हर बार किसी उद्देश्य को देखते हैं, तो आप अल्पकालिक जीत या हार से कहीं ज्यादा व्यवसाय की निरंतर सफलता पर ध्यान देंगे। वे लीडर्स जो लगातार खेल खेलते हैं, जिनमें एक मिशन बनाना, एक अनूठी संस्कृति पैदा करना और एक सुदृढ़ टीम को विकसित करना भी शामिल होता है, अपने कर्मचारियों को सच्ची प्रेरणा देते हैं।

3. असफल होने के लिए भी तैयार रहना चाहिए स्टार्टअप संस्कृति ने तेजी से असफल होने के महत्व को दिखाया है, ताकि जोखिम और उद्यमिता से व्यावसायिक सबक सीखे जा सकें। हारना कभी-कभी बहुत धीमा और पीड़ादायक हो सकता है, जिसमें कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक हानि हो सकती है। ऐसे में लीडर्स को सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को असफलता की हताशा और दु:ख महसूस करने का स्पेस मिले।

4. विनम्रता के साथ मानवीयता भी दिखाएं जीतना अच्छा है, लेकिन हार को स्वीकार करना भी कमजोरी हरगिज नहीं है, बल्कि यह अपनी विनम्रता और मानवीयता दिखाने का एक बेहतरीन अवसर है। लीडर्स को यह पहचानना भी सीखना चाहिए कि कब उनके कार्य केवल बढ़त बनाए रखने की प्रवृत्ति से प्रेरित होते हैं और कब वे सचमुच कर्मचारियों और ग्राहकों की भलाई करने के लिए काम कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *