7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रचनात्मकता और नवाचार न केवल कंपनियों, बल्कि लीडर्स और उनकी टीम के लिए भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। शोध भी इसे प्रमाणित करते हैं। एक मैनेजर के रूप मेंं यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी टीम को पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और समूह स्तर पर बेहतर नवाचार कैसे संभव हो, यह खोजें।
इस चुनौती का समाधान भी उसी तरह करें जैसे आप किसी अन्य प्रबंधन समस्या का करते हैं, रचनात्मक ढंग से। लीडर अपनी टीम को सोच के दायरे से कैसे मुक्त कर सकते हैं?
1) टीम को प्रक्रियाओं में फंसने से बचाएं
यदि आपकी टीम रचनात्मक रूप से अटकी हुई महसूस कर रही है और आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, तो देखें कहीं प्रक्रियाएं उनकी सोच को सीमित तो नहीं कर रही हैं। नियमों का अत्यधिक पालन कई बार सामूहिक ‘ब्रेनस्टॉर्मिंग’ को बाधित कर देता है। क्रिएटिव सेशन्स के दौरान कुछ प्रक्रियागत संरचनाओं को हटाकर भी देखें। इससे सोच और अधिक खुलकर बहती है। एक अच्छा लीडर अपनी टीम को प्रक्रियाओं मेंं उलझने से बचाने के लिए लक्ष्य को साफ और सरल रखता है। टिप्स सोच का दायरा बढ़े..
2) टीम के लिए सुरक्षित माहौल बनाएं
टीम मेंं मनोवैज्ञानिक सुरक्षा का वातावरण तैयार करें। हेल्दी आर्गुमेंट और रचनात्मक मतभेदों को प्रोत्साहित करें। माइक्रो मैनेजमेंट की जगह दूसरों को खोज करने, प्रयोग करने और जोखिम लेने की स्वतंंत्रता देंं। इससे विचारों की विविधता और नवाचार दोनों बढ़ते हैं। ऐसा माहौल बनाने के लिए लीडर सबसे पहले टीम को यह भरोसा देते हैं कि प्रयोग करना और गलत होना भी प्रक्रिया का हिस्सा ही है। वह मीटिंंग्स को सुरक्षित जोन बनाते हैंं, जहां लोग बिना जजमेंट के अपने सुझाव रख सकेंं।
3) लोगों के ‘स्टिकी फ्लोर’ को पहचानें
यदि टीम का कोई सदस्य यह मानता है कि वह स्वभाव से इनोवेटिव नहीं है, तो यह सोच एक ‘स्टिकी फ्लोर’ बन जाती है, एक आत्म-सीमित करने वाला विश्वास जो उसकी सफलता को रोक सकता है। लीडर का काम है अपनी भावनात्मक बुद्धिमत्ता क उपयोग करके यह पहचानना कि कहीं टीम का कोई सदस्य अनजाने मेंं खुद को पीछे तो नहीं खींच रहा है। ऐसे लोगो को कोचिंंग और पूरा सपोर्ट,दें, ताकि वे टीम मेंं अपने नए और इनोवेटिव विचार पूरी सहजता के साथ व्यक्त कर सकेंं।
4) टीम के ‘ग्रोथ माइंडसेट’ को बढ़ावा दें
ग्रोथ माइंडसेट वाले लोग मानते हैं क वे मेहनत और सीख के जरिए बेहतर बन सकते हैं। वे असफलताओं को सीखने का अवसर मानते हैं। लीडर्स को चाहिए कि वे कर्मचारियोंं को ऐसे विचार अपनाने मेंं गााइड करेंं। उन्हें समझाएंं कि मैं और अधिक क्रिएटिव बन सकता/सकती हूंं जैसी मान्यता समय के साथ स्किल्स बढ़ाने में मदद करती है। माइंंडफुलनैस का अभ्यास या मेडिटेशन भी रचनात्मकता को बढ़ाता है।








