दिल्ली-पानीपत में 20 लग्जरी कारें चुराने वाला गिरफ्तार:  दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है मास्टरमाइंड, चोरी के लिए टैब में सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था – Panipat News
टिपण्णी

दिल्ली-पानीपत में 20 लग्जरी कारें चुराने वाला गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है मास्टरमाइंड, चोरी के लिए टैब में सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था – Panipat News

Spread the love


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कार चोर।

पानीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पानीपत की 2 और दिल्ली की 18 वारदातों का खुलासा किया है। एवीटी सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहताश व उनकी टीम ने गत सोमवार को सोनीपत के कामी चौक के पास से आर

.

प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने साथी आरोपी सोनीपत के थारू गांव निवासी अजय, खुबडू गांव निवासी सुदीप धनखड़, सोनीपत निवासी गौरव, मेरठ यूपी के जीशोर गांव निवासी माजिद व काकौल गांव निवासी रिजवान के साथ मिलकर 5 फरवरी की रात को मॉडल टाउन स्थित एक घर के बाहर से फॉरच्यूनर कार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

गिरोह में शामिल फरार आरोपी अजय दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने पानीपत के देशवाल चौक के पास से एक हुंडई वेन्यू कार और दिल्ली में अलग-अलग जगहों से 18 कारें चुराई थीं। आरोपी पानीपत से हुंडई वेन्यू कार चुरा रहे थे, तभी बिंझौल गांव के पास उसका पेट्रोल खत्म हो गया और वे वेन्यू कार को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम ने कार बरामद कर ली है।

गिरोह का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका

गिरोह में शामिल आरोपी गौरव को 18 फरवरी को एवीटी सेल पुलिस टीम ने रिफाइनरी के पास से अवैध लोडेड देसी पिस्तौल और दिल्ली से चोरी की गई बलेनो कार के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से दिल्ली से चोरी की गई एक और बरेजा कार बरामद की गई। चोरी की दो कारें, एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजबीर।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजबीर।

आरोपी आसीम ने जमानत पर आने के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही संग गिरोह बनाया पूछताछ में आरोपी आसीम से खुलासा हुआ उसको वाहन चोरी के मामलों में वर्ष 2024 में दिल्ली पुलिस की एटीएस सेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। सिपाही अजय भी एटीएस सेल टीम में तैनात था। तब अजय ने उससे दोस्ती कर कहा था।

जेल से बाहर आने के बाद उससे मिल लेना। आरोपी आसीम अक्तूबर 2024 में जेल से जमानत पर बाहर आ गया। सिपाही अजय शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए आरोपी आसीम से मिला और दोनों ने उक्त साथी आरोपियों के साथ गिरोह बनाकर लग्जरी गाड़ी चोरी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने बीते 4 माह के दौरान पानीपत व दिल्ली में एकाएक कर लग्जरी गाड़ी चोरी की करने की उक्त 20 वारदातों को अंजाम दिया।

टैब में सॉफ्टवेयर की मदद से स्टार्ट चोरी कर ले जाते थे आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह के सभी आरोपी मिलकर रात के समय कार में सवार होकर निकलते थे और सेक्टर व कॉलोनियों में लग्जरी गाड़ी को ढूंढते। आरोपियों को जहां कहीं भी घर के बाहर लग्जरी गाड़ी खड़ी दिखाई देती पहले वहां आसपास की रेकी करते।

इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा पेचकश से तोड़कर टेब में सॉफ्टवेयर की मदद से गाड़ी को स्टार्ट कर चोरी कर ले जाते थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की गाड़ी में ही सवार होकर जाते थे।

जंगी ऐप से करते थे आपस में बातचीत

गाड़ी चोरी कर उसे कॉलोनियों में छिपाकर खड़ी कर देते थे। बाद में यूपी के मेरठ निवासी वसीम लोटी नाम के युवक को बेच देते थे। पानीपत से चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी आरोपी अजय अपने साथ ले गया था। आरोपी आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए एक दूसरे से फोन में जंगी एप पर बात करते थे। आरोपी आसीम के खिलाफ दिल्ली व गुरुग्राम में पहले भी वाहन चोरी के 51 मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *