![]()
अधिकारियों के साथ मीटिंग करती हुई सीएम रेखा गुप्ता।
दिल्ली में इस बार छठ महापर्व के लिए 1400 से अधिक घाट विकसित किए जाने की संभावना है। पिछले साल 1326 घाट बनाए गए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 6 नवंबर तक घाटों की बुनियादी व्यवस्थाएं पू
.
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक सभी प्रमुख कार्य पूरे हो जाएं, ताकि बाद में केवल पानी भरने, टेंट लगाने और अंतिम सफाई जैसे काम शेष रहें। इस बार छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक होगी। मुख्यमंत्री ने छठ पूजा पर अवकाश रहने की भी जानकारी दी।
सर्दी को देखते हुए घाटों पर लगेंगे कवर वाले टेंट
मुख्यमंत्री ने नवंबर में संभावित ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर पर्याप्त कवर वाले टेंट लगाने के निर्देश दिए। मुख्य पूजा स्थल, मंच के पीछे और अन्य जरूरी स्थानों पर भी टेंट की व्यवस्था होगी।
श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तैयारियां केवल कागजों तक सीमित न रहें। अधिकारी नियमित रूप से घाटों का निरीक्षण कर मौके पर कमियां दूर कराएं।
भीड़भाड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी
बड़े और अधिक भीड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस को स्थानीय आयोजकों के साथ समन्वय कर पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और संभावित सड़क बंदी की जानकारी पहले से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सहरावत सहित दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







