दिल्ली विधानसभा बजट सत्र, DTC पर CAG रिपोर्ट पेश:  CM बोलीं- 5 साल में देनदारियां ₹37000 करोड़ बढ़ीं; आतिशी का तंज- खीर बनाकर बजट नहीं बनता
टिपण्णी

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र, DTC पर CAG रिपोर्ट पेश: CM बोलीं- 5 साल में देनदारियां ₹37000 करोड़ बढ़ीं; आतिशी का तंज- खीर बनाकर बजट नहीं बनता

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Vidhan Sabha 2025 LIVE Update; Rekha Gupta CAG Report | Atishi Marlena BJP AAP MLA

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सत्र को 28 मार्च 2025 तक चलने के लिए निर्धारित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें विस्तार किया जा सकता है। - Dainik Bhaskar

सत्र को 28 मार्च 2025 तक चलने के लिए निर्धारित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें विस्तार किया जा सकता है।

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को खीर सेरेमनी के साथ शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई ऑटो चालक, व्यापारी और दुकानदार भी विधानसभा पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- खीर की मिठास जैसे बजट को भगवान राम को अर्पित किया गया है और अब यह उन लोगों को परोसा जाएगा जिन्होंने अपने सुझाव दिए हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार मंगलवार को अपना पहला बजट पेश करेगी।

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेशन (DTC) के कामकाज पर CAG रिपोर्ट सदन में पेश की। इसके बाद भाजपा विधायक हरीश खुराना ने AAP सरकार पर DTC के कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

खुराना ने कहा कि डीटीसी की देनदारियां 2015-16 में 28,263 करोड़ रुपए से बढ़कर 2021-22 में 65,274 करोड़ रुपए हो गईं, क्योंकि इसी अवधि के दौरान उसे 14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ।

इसके अलावा 2015 में डीटीसी बसों की संख्या 4,344 से घटकर 3,937 रह गई। डीटीसी को होने वाली आय भी AAP के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपए से घटकर 558 करोड़ रुपए रह गई।

खीर सेरेमनी के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।

खीर सेरेमनी के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।

आप विधायकों का वॉकआउट, आतिशी बोलीं- खीर बनाकर बजट नहीं बना सकते

सत्र की शुरुआत के साथ ही आप विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। वे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा नियम 280 के तहत चर्चा के दौरान अपने एक विधायक का नाम न लेने के फैसले का विरोध कर रहे थे।

इधर, CM रेखा गुप्ता ने CAG रिपोर्ट पेश करने से पहले कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण जल्द ही पेश किया जाएगा, क्योंकि विभिन्न विभागों में ऑडिट अभी भी जारी है। उन्होंने कहा- “सभी क्षेत्रों से CAG की ऑडिट रिपोर्ट सामने आ रही हैं। इस प्रोसेस को पूरा किए बिना इकोनॉमिक सर्वे पेश करने में कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

हालांकि कालकाजी से विधायक आतिशी ने वित्तीय समीक्षा के बिना बजट तैयार करने की सरकार की क्षमता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- दिल्ली का बजट खीर बनाकर नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर बनाया जा सकता है।

DTC पर पेश की गई CAG रिपोर्ट में क्या-क्या है…

  • भाजपा विधायक हरीश खुराना ने बताया कि AAP ने 2013-15 में 11,000 नई बसें देने का वादा किया था, लेकिन 2015 में डीटीसी बसों की संख्या 4,344 से घटकर 3,937 रह गई।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के कार्यकाल में डीटीसी मुनाफे में थी, लेकिन आप के कार्यकाल में निगम का कुल घाटा बढ़कर 8,498.33 करोड़ रुपए हो गया, जो आप के कार्यकाल में 5,000 करोड़ रुपए बढ़ गया।
  • राजस्व में गिरावट पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि डीटीसी की परिचालन आय आप के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपए से घटकर 558 करोड़ रुपए रह गई।
  • आप सरकार ने 225 करोड़ रुपए किराया वसूले बिना डीटीसी की 3.18 लाख वर्ग मीटर जमीन निजी क्लस्टर बसों को क्यों आवंटित की।
  • दिल्ली परिवहन विभाग के लिए 2022 में 223 करोड़ रुपए होने के बावजूद नई बसें खरीदने में विफल रहने के लिए प्रशासन की आलोचना की।
  • 1,770 सीएनजी बसें ऑपरेशनल एज पार कर चुकी थीं, लेकिन आप सरकार ने उन्हें नहीं बदला।

26 साल बाद दिल्ली में BJP का पहला बजट दिल्ली की BJP सरकार 26 साल बाद 25 मार्च को पहला बजट पेश करेगी। इसके बाद, 26 मार्च को बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। सभी विधायक सरकार की योजनाओं और नीतियों का पर अपनी राय और प्रतिक्रिया विधानसभा में साझा करेंगे। 27 मार्च को विधानसभा में बजट पर बहस के बाद मतदान होगा।

28 मार्च को प्राइवेट बिल पर चर्चा दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन 28 मार्च को प्राइवेट बिल और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। यह दिन उन मुद्दों के लिए निर्धारित किया गया है, जो सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल नहीं हैं, लेकिन विधायकों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की अपील-

QuoteImage

सभी सदस्य प्रश्न, प्रस्ताव और विशेष उल्लेख के लिए तय नियमों का पालन करें। सेशन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए यह जरूरी है।

QuoteImage

दिल्ली सरकार की पिछली 2 CAG रिपोर्ट

  1. CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर पहली CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी। पूरी खबर पढ़ें…
  2. 28 फरवरी को हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ी CAG रिपोर्ट पेश की गई थी। 7 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। नर्स और डॉक्टर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

गरीब महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना लॉन्च

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर चुकी है। इसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसको लेकर बजट सेशन में विशेष घोषणा हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

AAP का आरोप- BJP विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही

बजट सेशन से पहले AAP का आरोप है कि BJP विधानसभा में विपक्षी विधायकों को दबाने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने कहा कि पिछले सत्र में BJP ने AAP विधायकों को जनता के मुद्दे उठाने पर निलंबित कर दिया, जबकि अपने विधायकों को बचाती रही। इस बार हम इस तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

*****************************

दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

AAP ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया:गोपाल राय की जगह लेंगे; मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी नियुक्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी में बड़े बदलाव किए। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर पार्टी के राजनीतिक मामलों की कमेटी PAC की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *