टिपण्णी

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – New Delhi News

Spread the love




समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री और बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बवाना स्थित लाल फ्लैट्स का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान आवासीय परिसर में नागरिक सुविधाओं, रखरखाव और आधारभूत ढांचे से जुड़ी समस्याओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया गया। मंत्रियों ने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बवाना में करीब 1,184 लाल फ्लैट्स का निर्माण 2010-11 में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए डीएसआईआईडीसी ने कराया था। वर्तमान में बड़ी संख्या में परिवार यहां रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान फ्लैटों के आवंटन, पात्र लाभार्थियों को कब्जा देने, शेष फ्लैटों को डीएसआईआईडीसी से डूसिब को हस्तांतरित करने के साथ जलापूर्ति, स्वच्छता, सीवर, बिजली और रखरखाव से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण प्राथमिकता रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि लाल फ्लैट्स में रहने वाले प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य समन्वय के साथ चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *