टिपण्णी

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने स्टेट हेल्थ मिशन का किया दौरा: टीबी, टीकाकरण समेत स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, फील्ड टीमों से लिया जमीनी फीडबैक – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) के कार्यालय का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों, तकनीशियनों, कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर चल रहे काम की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों और कार्यक्रम प्रमुखों को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और नागरिकों तक समयबद्ध तरीके से सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने और सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान करने को कहा। अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर डीएसएचएम के तहत टीबी उन्मूलन, रोग निगरानी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, एनीमिया नियंत्रण, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण और मानसिक स्वास्थ्य समेत कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा गैर-संचारी रोग, डायलिसिस, तंबाकू नियंत्रण, कुष्ठ रोग, अंधता नियंत्रण और ओरल हेल्थ कार्यक्रमों का भी संचालन एवं समन्वय किया जाता है। डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड स्तर की टीमों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *