देश में अब तक 254mm बारिश, 15% ज्यादा:  MP में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ मार्ग बंद
टिपण्णी

देश में अब तक 254mm बारिश, 15% ज्यादा: MP में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ मार्ग बंद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें ‎पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई।‎

हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 लापता हैं। हालांकि, अब मौसम सामान्य हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के पीपलकोटी में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। देहरादून में घरों में पानी घुस गया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं। इधर, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों बारिश जारी है। दौसा में दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव से NH-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई।

बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें…

राजस्थान के झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और पानी में बह गई।

राजस्थान के झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और पानी में बह गई।

उत्तराखंड के श्रीनगर में सोमवार को तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई और बद्रीनाथ मार्ग बंद हो गया।

उत्तराखंड के श्रीनगर में सोमवार को तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई और बद्रीनाथ मार्ग बंद हो गया।

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश जारी है, मलबे से फिसलकर कार खाई में गिरी।

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश जारी है, मलबे से फिसलकर कार खाई में गिरी।

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं।

गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर है। शहर के 15 से ज्यादा निचले इलाकों में 3-4 फीट पानी है। हजारों घरों में पानी भरा है।

गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर है। शहर के 15 से ज्यादा निचले इलाकों में 3-4 फीट पानी है। हजारों घरों में पानी भरा है।

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश जारी है, घरों में पानी घुस गया है।

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश जारी है, घरों में पानी घुस गया है।

देशभर में बारिश के हालात मैप से समझिए…

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

07:53 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP के दमोह में भारी बारिश, नाले उफान पर

MP के दमोह के जबेरा में घुटकुआ नाला उफान पर है, जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया है। लेकिन स्कूली बच्चे इस उफनते नाले को पार कर स्कूल आ-जा रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे यहां पानी में मस्ती करते नजर आए।

07:11 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP के दमोह में भारी बारिश से 2 पुल डूबे

MP के दमोह में भारी बारिश से बटियागढ़-छतरपुर मार्ग पर जूड़ी नदी का पुल डूब गया है। दमोह-कटनी मार्ग पर पटेरा के पास ब्यारमा नदी का पुल डूबने से यातायात रुक गया है। दमोह-पथरिया मार्ग पर कोपरा नदी के पुल पर पानी आने से वह मार्ग भी बंद है।

07:02 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के दमोह में भारी बारिश, कच्चा मकान गिरा

मध्य प्रदेश के दमोह में भारी बारिश के कारण भौदी गांव में एक कच्चा मकान गिर गया, जिससे दो परिवार बेघर हो गए।

एक पीड़ित परिवार ने बताया, “रात को तेज बारिश हो रही थी, इसलिए हम 8–9 बजे के आसपास घर से बाहर निकल गए। तभी अचानक घर गिर गया। करीब 2–2.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।”

06:46 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

ग्रेटर नोएडा में 4 मंजिला मकान ढहा

ग्रेटर नोएडा के दादरी में रेलवे रोड पर एक निर्माणाधीन 4 मंजिला मकान ढह गया। मकान वीर सिंह का था। बारिश के कारण मकान का निर्माण काम पहले से ही रुका हुआ था। रविवार को हुई तेज बारिश से मकान की नींव में पानी भर गया। सोमवार देर रात मकान पूरी तरह से ढह गया। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। निर्माण काम बंद होने के कारण सभी मजदूर पहले ही वहां से जा चुके थे।

06:36 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के मंडला में भारी बारिश से बाढ़, 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया

मध्य प्रदेश के मंडला में सोमवार रात जगनाथर में बाढ़ में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया। एसडीईआरएफ यहां पहुंची और सभी को बोट से सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। इसका वीडियो सामने आया है।

06:20 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

​​​​​​​पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, कम विजिबिलिटी से ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर के खड़गपुर भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया।

हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

05:12 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के भंडारा में भारी बारिश, 13 सड़के बंद

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके चलते 13 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

04:53 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मणिकर्णिका घाट डूबा

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी के मणिकर्णिका घाट डूबा।

04:38 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ।

कोलकाता में लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

04:23 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने की खबर

उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदप्रयाग घाट के आगे मुख गांव में बादल फटने की खबर है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

04:20 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, शिव मूर्ति और सभी घाट डूबे

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा उफान पर है। शिव मूर्ति और सभी घाट डूब गए हैं।

04:18 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश; राजनांदगांव-दुर्ग समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से लगभग सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। रायपुर में मंगलवार सुबह से ही तेज पानी बरस रहा है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। बलौदाबाजार में खेत डूब गए हैं।

वहीं सरगुजा संभाग में भी मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को लगातार बारिश से बिलासपुर में कई इलाके डूब गए। सड़कों पर नालियों का पानी आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश की तस्वीरें…

रायपुर में मंगलवार सुबह हुई बारिश से शहर के कई सड़कों पर पानी भर गया।

रायपुर में मंगलवार सुबह हुई बारिश से शहर के कई सड़कों पर पानी भर गया।

बिलासपुर में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। यह तस्वीर बिलासपुर के शेखर गुप्तार ने ड्रोन से ली है।

बिलासपुर में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। यह तस्वीर बिलासपुर के शेखर गुप्तार ने ड्रोन से ली है।

बिलासपुर में लगातार बारिश से रतनपुर-पेंड्रा मार्ग बंद हो गया है। कई इलाकों में पानी भर गया है।

बिलासपुर में लगातार बारिश से रतनपुर-पेंड्रा मार्ग बंद हो गया है। कई इलाकों में पानी भर गया है।

03:27 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट डूबा

प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट डूब गया है। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

02:54 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी, श्रद्धालु की मौत

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में भारी बारिश से मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 11 घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:41 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में मानसून ट्रफ शिफ्ट होने से टला खतरा; अगले 5 दिन ज्यादातर भागों में खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान रेड और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के बावजूद बारिश नहीं हुई। अगले 5 दिन भी ज्यादातर भागों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान के बाद मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

प्रदेशवासियों ने इससे राहत की सांस ली है। प्रदेशवासी इससे डरे व सहमे हुए हैं। 2 सप्ताह में ही लगभग 22 जगह बादल फटने की घटनाएं पेश आ चुकी है। इससे लगभग 600 करोड़ रुपए की संपत्ति, 30 से ज्यादा लोगों की मौत तथा 32 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:37 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कई हिस्सों में बारिश से जलभराव

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कई हिस्सों में बारिश से जलभराव हो गया। भोलेनाथ कॉलोनी में 15-20 घर पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाले और बारिश का मिला पानी है।

02:19 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के भंडारा में वैनगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर पर पहुंचा

महाराष्ट्र के भंडारा में मंगलवार सुबह वैनगंगा नदी का जलस्तर 244.94 मीटर पहुंचा। चेतावनी स्तर 245 मीटर है। प्रशासन अलर्ट पर है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

02:17 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के भंडारा में तेज बारिश, गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट खोले गए

महाराष्ट्र के भंडारा में ​​​गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट 1 मीटर तक खोलकर 6962.92 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने वैनगंगा नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

02:15 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

देहरादून में भारी बारिश, घरों में पानी भरा

देहरादून के कारगी ग्रांट इलाके में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया। हालात बिगड़ने पर लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। बारिश का पानी गलियों और मकानों में भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

01:18 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट; अब तक 37% ज्यादा बारिश

हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज यमुनानगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 21 जिलों में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ें…

01:15 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट; अब तक 128 फीसदी ज्यादा बरसात

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। 6 जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, सोमवार को भी कोटा, जयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण बरसाती नदियों और कई बड़े डैम में लगातार पानी आ रहा है। राज्य में अब तक सामान्य से 128 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की तस्वीरें…

सीकर में खंडेला से श्रीमाधोपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच राईका नाला उफान पर है। यहां पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

सीकर में खंडेला से श्रीमाधोपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच राईका नाला उफान पर है। यहां पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

बीकानेर में बारिश से एसपी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया।

बीकानेर में बारिश से एसपी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया।

झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और पानी में बह गई।

झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और पानी में बह गई।

01:08 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर; आज 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में लगातार तेज बारिश की वजह से नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। वहीं, मंगलवार को 7 जिलों में बाढ़ का खतरा है। मौसम विभाग ने अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को भोपाल में दिनभर रुक-रुककर कभी तेज, कभी रिमझिम बारिश होती रही। इस वजह से शाम को शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। एमपी नगर थाने से नर्मदापुरम रोड तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की तस्वीरें…

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के गेट नंबर 3-4 को खोलकर पानी छोड़ा गया।

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के गेट नंबर 3-4 को खोलकर पानी छोड़ा गया।

सीहोर में ड्राइवर ने लोगों के मना करने के बाद भी कार नहीं रोकी। आगे जाकर वो फंस गई।

सीहोर में ड्राइवर ने लोगों के मना करने के बाद भी कार नहीं रोकी। आगे जाकर वो फंस गई।

डिंडौरी के मेहदवानी में धमनी-कुसेरा मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया।

डिंडौरी के मेहदवानी में धमनी-कुसेरा मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया।

भोपाल के एमपी नगर थाने से नर्मदापुरम रोड तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

भोपाल के एमपी नगर थाने से नर्मदापुरम रोड तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

01:01 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

9 जुलाई के मौसम का हाल….

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को देश के 32 राज्यों में बारिश होगी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बादल फटने की चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, हिमाचल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर सहित 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी है। यूपी में भारी बारिश की संभावना है।

01:00 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

12:59 AM8 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *