देश में ढाई घंटे UPI और बैंकिंग सर्विस ठप रहीं:  GPay, Paytm से लेनदेन में दिक्कत हुई, 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विस भी प्रभावित
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

देश में ढाई घंटे UPI और बैंकिंग सर्विस ठप रहीं: GPay, Paytm से लेनदेन में दिक्कत हुई, 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विस भी प्रभावित

Spread the love


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) करीब ढाई घंटे डाउन रहा। इसके अलावा, 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विसेस भी प्रभावित हुईं। इस टेक्निकल गड़बड़ी की वजह सामने नहीं आई है।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, बुधवार शाम को 7 से 9:30 बजे के बीच यूजर्स को UPI से पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। इस दौरान सबसे ज्यादा 23,000 शिकायतें दर्ज की गईं। यूजर्स फंड ट्रांसफर और लॉगिन एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा, ‘यूजर्स को अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण UPI में आंशिक रूप से रुकावट आई। अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है। सिस्टम स्टेबल हो गया है।’

बैंकिंग सर्विस भी प्रभावित हुईं गूगल पे, पेटीएम के अलावा SBI, HDFC बैंक और एक्सिस समेत 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विसेस प्रभावित हुईं। फोन पे की सर्विसेस करीब 2 घंटे बाद चालू हो गई। हालांकि कुछ यूजर्स को बाद में भी दिक्कतें आ रही थीं।

82% लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत डाउनडिटेक्टर के अनुसार, करीब 82% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आईं। वहीं 14% लोगों को फंड ट्रांसफर और लगभग 5% को ऐप एक्सेस करने में दिक्कतें हुईं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- आज बर्तन धुलवा के ही मानेगा

UPI को NCPI ऑपरेट करता है भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

UPI कैसे काम करता है UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ता है। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदारी भी आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।

आउटेज से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

फेसबुक और इंस्टाग्राम 3 घंटे डाउन रहा: यूजर्स को लॉग-इन और कमेंट पोस्ट करने में परेशानी आई, 6 दिन पहले भी डाउन हुआ था

टेक कंपनी मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक मंगलवार (25 मार्च) को भारत में शाम 6.30 से 9.30 बजे तक डाउन रहे। इस दौरान डाउनडिटेक्टर में आउटेज की कई शिकायतें दर्ज की गईं। अब यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *