कार्यक्रम में बैठे सीएम धामी और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर दून यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। देश के 11 राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली के डिप्टी
.
सम्मेलन में कुल 290 से अधिक प्रवासियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से करीब 200 प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में पहुंचे। इनमें राजनीति, कला जगत और बड़े ब्यूरोक्रेट शामिल थे। प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने राज्य के 25 साल के विकास सफर पर खुशी जाहिर की और अपने अनुभव साझा किए। कई प्रवासी अपने गांवों को गोद लेकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी देने की प्रतिबद्धता भी लेकर आए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के प्रवासी उत्तराखंडी देश-विदेश में उत्तराखंड का मान-सम्मान बढ़ाने वाले सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने प्रवासियों के योगदान और संसाधनों से प्रदेश के विकास में बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम से जुड़ी कुछ PHOTOS देखें….

कार्यक्रम में पहुंचे प्रवासी उत्तराखंडी।

फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी कार्यक्रम में पहुंची।

कार्यक्रम में पहुंचे प्रवासी सीएम धामी को अपना प्रोडक्ट दिखाते हुए।
अब पढ़िए कार्यक्रम में सीएम की 4 बड़ी बातें…
- उत्तराखंड सरकार निरंतर आगे बढ़ रही: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रवासी स्वयं अपने गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार “विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड” की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
- कई योजनाओं से अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती: उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में राज्य की उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेख किया। “एक जनपद दो उत्पाद”, “हाउस ऑफ हिमालयाज”, “स्टेट मिलेट मिशन”, “नई पर्यटन नीति”, “वेड इन उत्तराखंड” और “सौर स्वरोजगार योजना” जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है।
- 26 हजार युवाओं को नौकरी मिली: भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत पिछले चार वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया। साथ ही देश का सबसे सख्त नकल-विरोधी कानून लागू होने से 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा मिली।
- स्वर्ण जयंती का रखा लक्ष्य: मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के स्वर्ण जयंती वर्ष तक हर युवा को सम्मानजनक रोजगार, पलायन रोकने और प्रवासियों की गौरवपूर्ण वापसी सुनिश्चित करने के लक्ष्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “विकास भी, विरासत भी” की भावना के साथ राज्य सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है।
जल-जमीन-जंगल पर केंद्रित रहा पहले सेशन
प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का पहला सेशन “जल, जंगल और जमीन” पर केंद्रित रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की प्रगति को भी GDP का पैमाना बनाया जाना चाहिए।
डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान उसके प्राकृतिक संसाधनों में है, इसलिए विकास और इकोलॉजिकल बैलेंस साथ-साथ चलना जरूरी है। डॉ. कपिल जोशी ने आंकड़ों के जरिए बताया कि तापमान और बारिश में असंतुलन बढ़ रहा है जो की ठीक नहीं है।
वहीं, नीना ग्रेवाल ने कहा कि संसाधनों का यूज जरूरत के अनुसार ही हो और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए। वहीं नितिन गुप्ता ने कहा कि ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग से पर्यावरणीय चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।
दो सेशनों में हुआ सम्मेलन
दूसरे सेशन में पर्यावरण और हिल टूरिज्म पर बात हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी ने की। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी और विधायक विनोद चमोली ने भी इस अवसर पर मंच से अपने विचार साझा किए।

पूर्व सीएम बोले- हमारी विरासत ईमानदारी और परिश्रम
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड की विरासत ईमानदारी और परिश्रम में निहित है। यही कारण है कि उत्तराखंडी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा और कर्मठता से कार्य करते हैं। कोश्यारी ने कहा कि सभी प्रवासी अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे और राज्य के विकास में योगदान देंगे।
वहीं, इस दौरान धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड की हस्तियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील की कि वे राज्य के विकास में अपने क्षेत्रीय कौशल के अनुसार योगदान दें।








