नकारात्मक सोच को हराएगा ‘ब्रैग फोल्डर,यहां जमा करें उपलब्धि:  दिमाग हार याद रखता है, जीत नहीं; आत्मविश्वास का खाता बनाएं, आप हारेंगे नहीं
अअनुबंधित

नकारात्मक सोच को हराएगा ‘ब्रैग फोल्डर,यहां जमा करें उपलब्धि: दिमाग हार याद रखता है, जीत नहीं; आत्मविश्वास का खाता बनाएं, आप हारेंगे नहीं

Spread the love




कभी ध्यान दिया है… फोन की गैलरी में पुरानी रसीदें, काम न आने वाले स्क्रीनशॉट्स और बरसों पुराने दस्तावेजों की तस्वीरें भरी होंगी। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि आपने जिंदगी में क्या-क्या हासिल किया है, तो आपके पास इसका कितना लिखित रिकॉर्ड है? शायद बहुत कम या बिल्कुल नहीं…! मनौवैज्ञानिक सिंद्रा काम्पहॉफ का मानना है कि इंसानी दिमाग की फितरत है- हम अपनी कमियों व असफलताएं तो बरसों याद रखते हैं, पर छोटी-छोटी सफलताओं को जल्दी भूल जाते हैं। जब भी हमारा मन खुद पर शक करने की बीमारी का शिकार होता है, तो अंदर से आवाज आती है, ‘तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा।’इसी नकारात्मक सोच से लड़ने के लिए सिंद्रा ने दिलचस्प तरीका बताया है- ‘ब्रैग फोल्डर’ तैयार करना। ब्रैग फोल्डर आपकी सफलता, तारीफ, हासिल किए मुकामों व अच्छे पलों की ऐसी निजी डायरी या डिजिटल फाइल होती है, जिसे आप तब खोलते हैं जब खुद का दिमाग आपका दुश्मन बनने लगे। सिंद्रा इसे ‘आत्मविश्वास का बैंक अकाउंट’ कहती हैं…जहां आपकी छोटी-बड़ी उपलब्धि ‘डिपॉजिट’ की तरह जमा होती है, जो मुश्किल वक्त में खुद पर शक होने पर काम आती है। यह डींगें हांकना या घमंड करना नहीं है। मनोविज्ञान में इसे नकारात्मक पूर्वाग्रह का सबसे सटीक जवाब माना जाता है। थेरेपिस्ट अताली अब्रामोविची कहती हैं, ‘हमारा दिमाग प्राकृतिक रूप से खतरों व कमियों को पहले पकड़ता है। तनाव या निराशा के समय दिमाग का वह हिस्सा ठीक से काम नहीं करता जो पुरानी अच्छी यादें खोज सके। ऐसे में यह ‘फोल्डर’ दर्पण और सबूत की तरह काम करता है। आपको ठोस तरीके से याद दिलाता है कि आप पहले भी कई कठिन पड़ाव पार कर चुके हैं और आगे भी कर सकते हैं। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि ‘ब्रैग फोल्डर’ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक रिश्ता बनाने का जरिया है। जब दुनिया या आपका दिमाग कमजोर महसूस कराए, तो यह फोल्डर चुपके से याद दिलाता है… आपने पहले भी मुश्किलों को हराया है, और आप आगे भी कर दिखाओगे।’ हर चुनौती से पहले पढ़ें ब्रैग फोल्डर… सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे थेरेपिस्ट अताली कहती हैं, ‘यह ब्रैग फोल्डर आपकी जिंदगी की उन खास यादों, उपलब्धियों और सराहनाओं का खजाना है, जो आपको अपनी कीमत और ताकत का एहसास कराती हैं। इसमें किसी दोस्त के धन्यवाद मैसेज, व्यक्तिगत सफलताएं, नई सीखी गई बातें और मुश्किल समय से निकलकर हासिल की गई जीत हो सकती हैं। इसे फोन के नोट्स, एक्सेल शीट या डायरी में बना सकते हैं और हर महीने नई उपलब्धि इसमें जोड़ सकते हैं। जॉब इंटरव्यू, अहम मीटिंग या प्रेजेंटेशन से पहले इसे पढ़ना अनुभवों, सफलताओं व सीखों को ताजा कर देता है, जिससे आप अधिक तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ पाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *