नारनौल में बुजुर्ग की देखभाल करने वाले ने की चोरी:  60 हजार रुपए-सोने की अंगूठी लेकर फरार, दिल्ली की एजेंसी से बुलाया था – Narnaul News
टिपण्णी

नारनौल में बुजुर्ग की देखभाल करने वाले ने की चोरी: 60 हजार रुपए-सोने की अंगूठी लेकर फरार, दिल्ली की एजेंसी से बुलाया था – Narnaul News

Spread the love


AI द्वारा बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के नारनौल शहर में एक बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा गया अटेंडेंट 60 हजार रुपए और एक सोने की अंगूठी चोरी करके ले गया। इस बारे में बुजुर्ग के बेटे ने अटेंडेंट और उसकी एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज

.

महावीर चौक पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में शहर की शिव कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए दिल्ली स्थित मंजू नर्स एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के संचालक अश्विन्द कुमार सिंह से संपर्क किया था।

शहर की महावीर चौक पुलिस चौकी

शहर की महावीर चौक पुलिस चौकी

एजेंसी संचालक ने लिया कमिशन शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक अश्विन्द कुमार सिंह पीड़ित के घर पहुंचे और उनके साथ आरोपी अटेंडेंट लोकेश कटुवाल भी आया। एजेंसी संचालक ने 26 हजार 500 रुपए एडवांस कमीशन के तौर पर लिए और रसीद भी दी। साथ ही यह आश्वासन दिया कि अटेंडेंट 11 महीनों तक 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर सेवाएं देगा।

छुट्टी लेकर गया प्रवीन यादव ने बताया कि लोकेश कटुवाल ने 5 जुलाई से 13 सितंबर 2025 तक लगातार काम किया और 2 महीनों का वेतन 20 हजार रुपए भी ले लिया। 13 सितंबर को वह 18 सितंबर तक की छुट्टी लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब पीड़ित ने प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक से संपर्क किया, तो उसने बताया कि अटेंडेंट का कोई पता नहीं चल रहा।

एजेंसी द्वारा नेट पर डाली गई फोटो।

एजेंसी द्वारा नेट पर डाली गई फोटो।

अलमारी चेक की शक होने पर जब घर की अलमारी जांच की तो उसमें से 60 हजार रुपए नकद और एक सोने की अंगूठी गायब मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अटेंडेंट और एजेंसी संचालक ने मिलीभगत से चोरी की है। 10 दिसंबर को जांच के बाद पुलिस ने धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *