नारनौल में 2 कारों की टक्कर:  एक युवक की मौत, साथी समेत 6 घायल, दिल्ली लौट रहा था परिवार – Narnaul News
टिपण्णी

नारनौल में 2 कारों की टक्कर: एक युवक की मौत, साथी समेत 6 घायल, दिल्ली लौट रहा था परिवार – Narnaul News

Spread the love




हरियाणा के नारनौल में अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा के पास मंगलवार शाम नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार के कारण दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। रेवाड़ी जिले के भालखी माजरा निवासी अमित और चंदपुरा निवासी यशवंत अपनी कार से नारनौल से माजरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही दिल्ली निवासी एक परिवार की कार से उनकी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण पीछे से टकरा गई। रोट चढ़ा कर लौट रहा था परिवार बताया जा रहा है कि दिल्ली का परिवार नांगल चौधरी क्षेत्र के पास राजस्थान स्थित देवता-छाजड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रोट चढ़ाकर वापस लौट रहा था। डिवाइडर से टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यातायात कराया सुचारु सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *