मेरठ के बहसूमा थाना इलाके में युवक सुनील की सरे बाजार हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता।
प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी, और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ मैं मारूंगा।
Trending Videos
2 of 12
मृतक सुनील के घर विलाप करती महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।
3 of 12
आरोपी प्रदीप
– फोटो : वीडियो ग्रैब
‘अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं’
सुनील की हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गया। बाइक चलाते हुए ही उसने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें कहा कि अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं। एक 12, एक 32 और एक 315 बोर की गोली मारी हैं।
4 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे’
मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे घर-परिवार का कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरा यार-दोस्त कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने कमर में लगे तमंचे दिखाते हुए कहा कि मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे। इन्हें नहर में फेंक दूंगा।
ठीक है भाई, वायरल कर दो मेरी वीडियो। बहसूमा थाने को पहुंचा दो, थाना फलावदा को पहुंचा दो, एसएसपी मेरठ को पहुंचा दो मेरी ये वीडियो। जो भागेगी न घर से, मुझे फोन करो, मैं अपने घर से बेदखल हूं। मैंने अपनी जमीन-जायदाद सब भाइयों के नाम कर रखी है।
Spread the love आगरा के डाैकी के सराफ से लूट करने बदमाश रेकी करके आए थे। वह सराफ के दुकान से निकलने का इंतजार कर रहे थे। पीछा करके वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फतेहाबाद की तरफ लिंक मार्ग से भाग गए थे। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी कैमरों के […]
Spread the love लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय को शुक्रवार को स्थाई निदेशक मिल गया है। बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक और अपर निदेशक अयोध्या मंडल डा. ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से […]
Spread the love शहर में गुरुवार की रात 11:26 बजे करीब 3500 स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहे-चौराहे होली के गीतों पर युवाओं व बच्चों की टोलियां झूमती रही। अग्नि को समर्पित अन्न की बाली, गन्ना व अग्नि लोग घर ले गए और घरों में होलिका जलाई। महिलाओं ने […]