सिनेमा

‘निर्जला नहीं, कॉफी पी..’ रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

Spread the love


एक्टर और सांसद रवि किशन ने इस बार पत्नी प्रीति शुक्ला के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. उन्होंने लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर इस त्योहार को धूमधाम से  मनाया.

 इस खास मौके पर दोनों जोड़ों ने साथ में पूजा की और करवाचौथ का जश्न मनाया. रवि किशन ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
रवि किशन ने करवाचौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसनें देखा जा सकता है की दोनों साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में पत्नी प्रीति अपने पति रवि किशन को टीका लगा  रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो छलनी से चांद देखती नजर आ रही हैं. इसके बाद रवि किशन ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुलवाया.

निर्जला नहीं, कॉफी पी..' रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

इस मौके पर प्रीति पिंक कलर के ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं. वहीं रवि किशन ऑफ व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहने दिखे. करवाचौथ के इस खास सेलिब्रेशन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी शामिल हुए. दोनों ने रवि किशन और प्रीति के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा की.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रवि किशन ने कैप्शन में लिखा, आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के आवास पर आयोजित करवाचौथ पूजन में सम्मिलित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं ईश्वर से सभी के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘करवाचौथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक अत्यंत पावन पर्व है, जो प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की अटूट डोर को और मजबूत बनाता है.’

रवि किशन ने भी रखा पत्नी के लिए व्रत
रवि किशन ने पत्नी प्रीति शुक्ला के लिए दिनभर व्रत रखा. IANS से बात करके हुए रवि किशन ने कहा, ‘मैंने प्यास किया कि मैं आज कुछ खाऊं ना. निर्जला नहीं, हमने पानी पिया और कॉफी पी है, लेकिन भोजन नहीं किया.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *