नीट यूजी में प्रदेश के 1.70 लाख से अधिक अभ्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि यहां सरकारी और निजी क्षेत्र की एमबीबीएस की 11850 सीटें हैं। कुछ छात्र राष्ट्रीय संस्थानों में दाखिला लेंगे तो कुछ दूसरे राज्यों से भी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में पहुंचेंगे।
Trending Videos
प्रदेश में केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित सरकारी क्षेत्र के 44 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 5250 सीटें हैं। इसी तरह निजी क्षेत्र के 36 कॉलेजों में 6600 सीटें हैं। इसी तरह केजीएमयू में डेंटल की 70 सीटें हैं, जबकि निजी क्षेत्र के 22 कॉलेजों में 2150 सीटें हैं। हालांकि अंतिम समय में कुल कॉलेजों से सीटें बढ़ अथवा घट भी सकती हैं। क्योंकि अभी राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से कॉलेजों की सीटों को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है। एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसिलिंग के बाद लो मेटिट वाले छात्रों को आयुष कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। आयुष कॉलेजों में सरकारी और निजी क्षेत्र की कुल करीब 7500 सीटें हैं। इन सीटों को भी मान्यता देने की कवायद अभी चल रही है। काउंसिलिंग शुरू होने तक करीब 500 सीटें बढ़ने की उम्मीद है।
लखनऊ के मुक्तेश यूपी टॉपर, अनंत सेकेंड टॉपर
नीट यूजी 2025 में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ऑल इंडिया 36वीं रैंक हासिल कर यूपी में पहले पायदान में रहे। उन्होंने 720 में से 661 अंक हासिल किए और जनरल वर्ग में 28वेंं स्थान पर जगह बनाई। हालांकि, नोएडा के हर्ष केदावत ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर मुक्तेश से आगे रहे, लेकिन उनका चयन दिल्ली (एनसीटी) राज्य के तहत है। इसलिए मुक्तेश को उत्तर प्रदेश का टॉपर माना जा रहा है। इसी तरह लखनऊ के ही अनंत चौरसिया ऑल इंडिया 44वीं रैंक का मुकाम हासिल कर प्रदेश में सेकेंड टॉपर रहे। वहीं, अयोध्या के परसपुरसथरा निवासी अनूप तिवारी ने देश भर में 59वां स्थान पाया। अनूप ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और अनुशासन के साथ परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
Spread the love माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से 250 केंद्रों पर शुरू हो गया है। इसमें हाईस्कूल की कॉपियों की जांच के लिए 117, इंटरमीडिएट स्तर की कॉपियों की जांच के लिए 111 और दोनों कॉपियों की जांच के लिए 22 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। […]
Spread the love UP Roadways: लखनऊ में कल से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की महिला कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लखनऊ में यह भर्ती कल से होगी। Source link
Spread the love झारखंड की महिला अपने बदायूं निवासी दामाद के साथ अफीम तस्करी करती पकड़ी गई। बरेली की भमोरा पुलिस के साथ विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी पंजाब में अफीम की सप्लाई देने जा रहे थे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं […]