पंजाब की 10 छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की:  राष्ट्रपति भवन में राखी पर आयोजित समागम में हुई शामिल, शिक्षामंत्री ने बधाई दी – Punjab News
टिपण्णी

पंजाब की 10 छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की: राष्ट्रपति भवन में राखी पर आयोजित समागम में हुई शामिल, शिक्षामंत्री ने बधाई दी – Punjab News

Spread the love


राष्ट्रपति से मिले पंजाब के सरकारी स्कूलों की दस छात्राएं

पंजाब के सरकारी स्कूलों की दस छात्राओं ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राखी के त्योहार में शामिल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने इन विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों

.

इन छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

इस समारोह में भाग लेने वाली दस छात्राओं में ऊषा रानी, महकदीप कौर, पिंकी कौर, अर्शदीप कौर, बिमनदीप कौर, प्रीतजोत कौर, बलजिंदर कौर, वीरपाल कौर, सुनीता कौर और सहजदीप कौर को राष्ट्रपति से बातचीत करने, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रंग में रंगने और अविस्मरणीय स्मृतियां बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

याद रहे कि राखी के त्योहार के अवसर पर देश भर से आए विद्यार्थियों के साथ इन विद्यार्थियों ने पंजाब के विभिन्न सरकारी स्कूलों का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और एकता की उस भावना को प्रदर्शित किया, जो इसके नागरिकों को एक सूत्र में बांधकर रखती है।

चंद्रयान की लाचिंग में शामिल हुए थे छात्र पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनेंस के 40 छात्राें ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर पर गए थे। वे यहां पर चंद्रयान-3 की उड़ान में शामिल हुए थे। इस दौरान सारा खर्च पंजाब सरकार ने उठाया था। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी उनके साथ थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *