पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:  ‘हैप्पीनेस हॉर्मोन्स’ से पूरे परिवार को फायदा होता है
टिपण्णी

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: ‘हैप्पीनेस हॉर्मोन्स’ से पूरे परिवार को फायदा होता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta’s Column ‘Happiness Hormones’ Benefit The Entire Family

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पं. विजयशंकर मेहता - Dainik Bhaskar

पं. विजयशंकर मेहता

पति-पत्नी के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं। एक-दूसरे को गलत साबित करने में काफी ऊर्जा पति-पत्नी की लग जाती है। दरअसल, दुनिया को जो खूबियां बाहर से किसी भी जोड़े में दिखती हैं, उनकी सबसे बड़ी कमजो​रियां केवल ये दोनों ही देख पाते हैं, क्योंकि इस रिश्ते में नैकट्य बहुत होता है।

चूंकि पति-पत्नी एक-दूसरे के शरीर को भी बहुत अच्छे से जानते हैं तो वे एक प्रयोग कर सकते हैं। ऊपर वाले ने मनुष्य के शरीर में कई सिस्टम्स दिए हैं। यदि वो उन सिस्टम का बटन ठीक से दबा दें तो चार हैप्पीनेस हॉर्मोन्स अपने आप रिलीज होंगे। और उसके तरीके भी हैं। भोजन और भजन से डोपामिन रिलीज होता है।

कीर्तन और खेल से ऑक्सिटोसिन तैयार होगा। ध्यान और श्रवण यानी सत्संग से सेराटोनिन शरीर में फैलेगा। और आसन तथा वॉक से एन्डॉर्फिन्स हमारे शरीर की मदद करेंगे। और मजेदार बात यह है कि ये चारों हॉर्मोन्स हम स्वयं निर्मित कर सकते हैं। इसका फायदा पति-पत्नी और पूरे परिवार को मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *