पटना में बदमाशों ने 3 पुलिस वालों पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, महिला कांस्टेबल की मौत
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

पटना में बदमाशों ने 3 पुलिस वालों पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, महिला कांस्टेबल की मौत

Spread the love


12 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: बिहार की राजधानी पटना से पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने स्कॉर्पियों से तीन पुलिस कर्मियों को बुरी तरह से रौंद दिया है। घायलों में एक महिला जबकि दो पुरुष थे। इलाज के लिए ले जाने के दौरान महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई और पुरुष कर्मियों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ के सर्विस लेन पर जांच कर रही थी। इस दौरान एक वाहन को सड़क किनारे रोका गया था और उसकी जांच की जा रही थी। तभी दीघा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला पुलिसकर्मी उछल कर डिवाइडर पर जा गिरी। जबकि एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश कुमार भी बुरी तरह घायल हो गए।

Live Updates

Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: महाराष्ट्र में सोनम रघुवंशी जैसा मामला

महाराष्ट्र के सांगली में सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी।

Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: पटना में महिला सिपाही की मौत

पटना में बदमाशों ने पुलिस वालों पर स्कॉर्पियों चढ़ा दी। जिसके वजह से 1 महिला सिपाही की मौत हो गई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *