पाकिस्तान से सटे राज्यों में अलर्ट, कल होगी मॉक ड्रिल:  राजस्थान-गुजरात-हरियाणा-जम्मू कश्मीर में बजेंगे सायरन; ऑपरेशन सिंदूर के दिन भी हुई थी
टिपण्णी

पाकिस्तान से सटे राज्यों में अलर्ट, कल होगी मॉक ड्रिल: राजस्थान-गुजरात-हरियाणा-जम्मू कश्मीर में बजेंगे सायरन; ऑपरेशन सिंदूर के दिन भी हुई थी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Border Mock Drill 2025 Update; Kashmir Gujarat | Punjab Rajasthan

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
22 दिन पहले 7 मई को देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई थी। - Dainik Bhaskar

22 दिन पहले 7 मई को देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई थी।

पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी गुरुवार की शाम मॉक ड्रिल होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। वहीं, पंजाब में 3 जून को ड्रिल होगी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी।

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है…

  • मॉक ड्रिल यानी एक तरह की “प्रैक्टिस” जिसमें हम यह देखते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी (जैसे एयर स्ट्राइक या बम हमला) हो जाए, तो आम लोग और प्रशासन कैसे और कितनी जल्दी रिएक्ट करता है।
  • ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है कि एक तय समय के लिए पूरे इलाके की लाइटें बंद कर देना। इसका मकसद यह दिखाना होता है कि अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है।

7 मई को देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया गया था देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में 7 मई को 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया था।

ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग थे। इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए थे।

देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वे डिस्ट्रिक्‍ट हैं जो सबसे ज्यादा सेंसिटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नरौरा न्‍यूक्लियर प्‍लांट होने की वजह से इसे कैटेगरी 1 डिस्ट्रिक्‍ट में रखा गया है। इसी तरह कैटेगरी 2 में 201 जबकि कैटेगरी 3 में 45 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

7 मई को ब्लैकआउट के दौरान की 3 तस्वीरें….

राजधानी दिल्ली में ब्लैकआउट के दौरान नजारा।

राजधानी दिल्ली में ब्लैकआउट के दौरान नजारा।

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई।

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई।

गुजरात के वडोदरा में ब्लैकआउट के दौरान 7 मई की शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक लाइटें बंद रहीं।

गुजरात के वडोदरा में ब्लैकआउट के दौरान 7 मई की शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक लाइटें बंद रहीं।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। हालांकि, इसके बाद से पाकिस्तान लगातार उकसावे वाले बयान दे रहा है।

राज्यों में मॉक ड्रिल से जुड़ी खबरें पढ़ें…

राजस्थान में सिविल डिफेंस ने शुरू की तैयारियां

राजस्थान में 7 मई को 28 शहरों में मॉक ड्रिल की गई थी। (फाइल फोटो)

राजस्थान में 7 मई को 28 शहरों में मॉक ड्रिल की गई थी। (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राजस्थान में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे। इसके साथ ही इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा।

इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी बॉर्डर से लगते जिलों में मॉक ड्रिल के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।

जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया- गुरुवार को जोधपुर में भी मॉक ड्रिल होगी। हालांकि अभी समय तय नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में 3 जून को होगी मॉक ड्रिल

पंजाब में करीब 20 दिन पहले मॉक ड्रिल हुई थी। (फाइल फोटो)

पंजाब में करीब 20 दिन पहले मॉक ड्रिल हुई थी। (फाइल फोटो)

पंजाब में पाकिस्तान से सटे 6 जिलों में 3 जून को मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

—————————————————–

मॉक ड्रिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

तनाव के बीच हमले से बचने की तैयारी; सायरन बजेगा, बिजली कटेगी, 244 जिलों में मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल वाले इलाकों में सायरन बजेगा, बिजली कटेगी और लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागेंगे। 1971 की जंग के बाद ये पहला मौका है कि लोगों को हमले के दौरान बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसे लेकर गृह मंत्रालय में 6 मई को हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें राज्यों के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस चीफ समेत कई हाई रैंक ऑफिसर मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल का आदेश, आखिरी बार 1971 में भारत-पाक जंग के दौरान हुआ था

1962 में भी अमेरिका ने ऐसी मॉक ड्रिल की थी। यह न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक स्कूल की तस्वीर है।

1962 में भी अमेरिका ने ऐसी मॉक ड्रिल की थी। यह न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक स्कूल की तस्वीर है।

केंद्र सरकार ने 5 मई को देश के 244 में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया था। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *