पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटककर बस पर गिरा, करंट से पिता-पुत्र की मौत
होम

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटककर बस पर गिरा, करंट से पिता-पुत्र की मौत

Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। बैक करते समय पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट फैल गया। करंट से बस चालक और उनके पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। 


Father and son die after bus comes in contact with high tension line in pilibhit

हादसे में पिता-पुत्र की मौत
– फोटो : संवाद



विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरी में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे में निजी बस चालक और उसके पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। बरातियों को छोड़ने के बाद बस बैक करते समय बस पर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बस में करंट फैल गया। उसमें सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बस के अगले हिस्से में आग लगने से दोनों टायर भी जल गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फारूक निवासी सज्जन खां (56 वर्ष) निजी बस के मालिक होने के साथ स्वयं चालक का कार्य भी करते थे। उनकी ससुराल जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरी में है। रविवार को वह गौनेरी गांव से एक बरात लेकर बरेली गए थे। देर रात बरात वापस गांव पहुंची। बताया जाता है कि बरातियों को उतारने के बाद सज्जन खां बस को बैक कर रहे थे। इस दौरान उनका 16 वर्षीय पुत्र फारूक भी बस में सवार था। 

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार 

ग्रामीणों के अनुसार बैक करते समय बस पर अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही बस में तेज करंट दौड़ गया और अगले हिस्से में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से चालक सज्जन खां और उनके पुत्र फारूक की मौके पर ही मौत हो गई। आग की वजह से बस के अगले दोनों टायर भी जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *