- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (8 To 14 June 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

8 से 14 जून तक चंद्रमा कुंभ, मीन, मेष और वृष राशि में रहेगा। इन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, गुरु, शनि और राहु-केतु का असर पड़ेगा। इन ग्रहों के प्रभाव से मेष राशि वालों को खास उपलब्धि और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और नौकरी में नए ऑफर्स मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को ऑनलाइन संपर्कों से अच्छी सूचना मिल सकती है। तुला राशि वालों की आय बेहतर होगी। धनु राशि वालों को बिजनेस में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों को नए ऑर्डर, अनुबंध और वित्तीय प्रगति के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे, लेकिन सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी हल हो सकता है। नेगेटिव- भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें। कुछ परिस्थितियों में व्यवहारिकता रखना भी जरूरी है। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं और अपनी उपस्थिति भी अनिवार्य रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, जिसका असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव से राहत देगी। स्वास्थ्य- स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य आपके लिए पूरी तरह बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वे थोड़े प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी मूल्यवान वस्तु का सौदा करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक न करें। वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। युवा समय खराब न करें और अपने भविष्य से जुड़ी रूपरेखा तैयार करने में लगें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। कर्मचारियों की किसी हरकत से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए अवसर या ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन अभी बदलाव से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार जरूर करें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुर सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि, परेशान होने वाली बात नहीं है। सिर्फ तुरंत इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह संतान के किसी दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्तिगत कामों को लेकर भी नई उम्मीदें बनेंगी। कुछ लोग, जो आपके खिलाफ थे, उनके सामने आपकी बेगुनाही साबित होगी और संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता दूसरों के सामने आपकी सकारात्मक छवि बनाएगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से शेयर करने पर आपको उचित समाधान मिल सकता है। घर में मेहमानों के अचानक आने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें।
व्यवसाय- संपर्कों या ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कोई बेहतरीन सूचना मिल सकती है। आपका व्यवसायिक प्रबंधन भी बेहतर रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का बदलाव लाने का प्रयास न करें। अभी इस काम के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की संभावना है। संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपतियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर शेयर करें। वरना अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके अतिरिक्त प्रयासों से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। इससे आप बहुत सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों से आपका जनसंपर्क दायरा और बढ़ेगा। भविष्य में ये संपर्क आपके काम भी आएंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से बिताने का है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से राय जरूर लें।
व्यवसाय- व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय सतर्क रहें। कोई धोखाधड़ी होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। लव- घर का वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें और अपने प्रेम संबंधों का प्रदर्शन करने से भी बचें। स्वास्थ्य- प्रदूषण और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए यह सप्ताह विशेष रहने वाला है। बच्चों से संबंधित किसी खास समस्या का हल भी निकलेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। नेगेटिव- अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं। अपनी अहमियत दूसरों के सामने जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत गतिविधि भी हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। इस दौरान किसी मित्र या संबंधी के साथ मामूली तनाव की आशंका भी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। लेकिन पूरी मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम न मिलने से कुछ चिंता भी रहेगी। कमीशन, बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत किसी टूर पर जाना पड़ सकता है। लव- परिवार में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। इससे आप बहुत सुकून महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह पारिवारिक या व्यक्तिगत काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है और आप इसमें सफल भी होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना भी बनेगी। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगा। फाइनेंस से जुड़े कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। नेगेटिव- भूमि, वाहन आदि से जुड़ा ऋण लेने का प्लान बन सकता है। लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा, इसलिए चिंता न करें। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए समय सामान्य रहेगा। इस समय अपनी मेहनत को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर ज्यादा फोकस करना होगा, क्योंकि इस समय कुछ बेहतर ऑप्शन मिलते नजर आ रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े व्यवसाय में स्टॉक इकट्ठा करने का अनुकूल समय है। ऑफिस में कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा। लव- परिवार के लोगों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपसी तालमेल और सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से परहेज रखें। स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी योजना बनेगी। वास्तु सम्मत तरीके से काम करें, तो घर में सकारात्मकता भी बढ़ेगी। कोई भी खरीदारी या खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इससे आप मुश्किलों से बच जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा प्रस्ताव भी आ सकता है। नेगेटिव- बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन उसके बावजूद संबंधों को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक यात्रा और खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगी सलाह देना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। इसलिए अपने काम से ही मतलब रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में ज्यादा काम की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- घर के वातावरण को संतुलित और खुशनुमा बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवाओं की दोस्ती और ज्यादा गहरी होगी। स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से अपना बचाव करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं और इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो इस सप्ताह उसकी डील करने में कामयाब हो जाएंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव- युवा अपने भविष्य को लेकर कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए खर्च पर अंकुश लगाना जरूरी है। अपने निजी कामों के लिए समय न निकाल पाने की वजह से मन में कुंठा रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा कार्यभार की वजह से कार्यस्थल पर ही अपना ध्यान रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा या मार्केटिंग को स्थगित रखना ही उचित है। किसी योजना या शेयर्स में पैसा लगाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आपसी संबंध भी रोमांटिक होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बदनामी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आपकी कोई कानूनी समस्या चल रही है, तो उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ से मुलाकात का अवसर मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- दूसरों की सलाह पर अमल करने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। कुछ लोग आपके लिए रुकावट और अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगा।
व्यवसाय- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतर साबित होने वाला है। व्यवसाय में कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। इस सप्ताह भाग्य आपके पक्ष में है। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती है। इससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आप पर बना रहेगा। नेगेटिव- कभी-कभी व्यक्तिगत समस्याओं में उलझे रहने से बनते कामों में रुकावट आ सकती है। ज्यादा डिसिप्लिन बनना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। समय के अनुसार अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- यह समय व्यवसाय की दृष्टि से बहुत अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरी से जुड़े कामों में अभी स्थिरता बनी हुई है, लेकिन जल्दी ही तरक्की के योग बनने वाले हैं। लव- आपकी उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- पूरे सप्ताह व्यस्तता रहेगी। कई कामों में समय देना पड़ेगा, लेकिन उनके मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है, तो वह हल हो सकता है। इस समय निवेश से जुड़े कामों पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल हैं। नेगेटिव- सप्ताह के उत्तरार्ध में ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल बन सकती है। इस समय कोई भविष्य से जुड़ी योजना निष्फल हो सकती है। तनाव लेने के बजाय दोबारा प्रयास करें। किसी से भी इधर की बात उधर करने से बचें। विशेष रूप से महिलाएं इस बात को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।
व्यवसाय- कारोबारी भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश भी करेंगे। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे अच्छा लाभ होगा। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। ऑफिस में अपने अधिकारों का प्रयोग करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर भय में आना ठीक नहीं है। लव- घर में संबंधियों के आने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग, दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान और स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से बचना होगा। अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव जरूर लाएं। कुछ लोग आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान बदलते मौसम की वजह से आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूरी तरह स्वस्थ रख सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9









