{“_id”:”698194c90895acb43c0a05d4″,”slug”:”internal-conflict-within-the-samajwadi-party-in-bareilly-2026-02-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फटा पोस्टर, बढ़ा विवाद: बरेली में समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान, फटे बोर्ड की तस्वीर वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरेली में सपा कार्यालय का बोर्ड किसी ने फाड़ दिया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम लिखा था। इसकी तस्वीर वायरल हुई तो आनन-फानन दूसरा बोर्ड लगवा दिया गया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम गायब है।
सपा जिला कार्यालय के बाहर किसी ने बोर्ड फाड़ा – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद अंतर्कलह थम नहीं रही है। सोमवार को पटेल चौक के पास डिवाइडर पर लगा सपा कार्यालय का बोर्ड किसी ने फाड़ दिया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम लिखा था। उसकी जगह अब दूसरा फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया है। फटे बोर्ड का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी पदाधिकारियों के बीच अंदरूनी खींचतान फिर बढ़ गई है।
Trending Videos
19 जनवरी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से ही कार्यालय पर महानगर संगठन के नेतृत्व में क्रमवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन वहां लगा बोर्ड नहीं हटा। उस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का पद समेत नाम लिखा था।
सोमवार को फटे बोर्ड का फोटो वायरल हुआ तो महानगर कार्यकारिणी पर अंगुलियां उठने लगीं। आनन-फानन वहां नया बोर्ड भी लगा दिया गया। नए बोर्ड पर किसी का नाम और पदनाम नहीं है। उस पर कार्यालय का पता मिशन कंपाउंड लोहिया भवन और पार्टी का प्रतीक साइकिल दर्ज है। चर्चा है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम हटाने के लिए महानगर कार्यकारिणी ने ही बोर्ड को फड़वाया और फिर मनमुताबिक नया बोर्ड लगवा दिया।
Spread the love महोबा के एक शराब ठेका संचालक और महिला दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शराब ठेका संचालक व महिला दरोगा के बीच रुपयों को लेकर बातचीत हो रही है। Source link
Spread the love घर-घर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के नाम पर नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर 40.13 लाख रुपये डकार गए। गांव नगला भीम कलवारी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाली जानी थी, लेकिन यहां इस प्रोजेक्ट के तहत काम की शुरुआत तक नहीं की गई है। लोगों से […]
Spread the love रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। […]