खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के बाद बाथरूम में शव दफनाने के बाद पत्नी रूबी भले ही जेल चली गई है लेकिन पुलिस हत्याकांड में साक्ष्य संकलन जुटा रही है। रूबी रविवार को जेल में गुमसुम रही। जेल प्रशासन ने उसकी काउंसलिंग कराई और उसके बाद बैरक में भेज दिया। उसकी दोनों बेटियां ताऊ के घर पर रह रही है। वह मां से मिलने को तैयार नहीं हैं।
आरोपी रूबी को शनिवार को जेल भेजा गया था। जेल जाते ही वो गुमसुम हो गई। वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। रात में खाना भी नहीं खाया। रविवार को जेल कर्मियों ने उससे बात की। काउंसलर के पास ले जाया गया। उससे घटना की जानकारी ली गई। उसे बताया कि वह विधिक राय ले सकती है।
2 of 19
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरवी के लिए कोई नहीं है तो जेल प्रशासन को बता सकती है। परिजन भी मुलाकात के लिए आ सकते हैं। इसके बाद वो कुछ सामान्य हुई। तब उसे बैरक में पहुंचा दिया गया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि गंभीर अपराध के मामले में जेल में आने वाले बंदियों की काउंसलिंग की जाती है।
3 of 19
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृतक सुरेंद्र शर्मा की दोनों बेटियां सिद्धि और प्राची ताऊ अनिल शर्मा के पास रह रही हैं। ताऊ ऑटो चालक हैं। अनिल ने बताया कि दोनों बेटियों का लालन-पालन करेंगे। उनका पिता अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने पूरी जिम्मेदारी उठा ली है।
4 of 19
इसी घर में हुई सुरेंद्र की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि वह मां से बेटियों को मिलाना चाहते थे। वो इतना नाराज हैं कि उन्होंने मां से मिलने के लिए मना कर दिया। कहा कि उन्होंने पिता की जान ली है। उनसे नहीं मिलना चाहती हैं। वह अब घर भी लौटना नहीं चाहती हैं।
5 of 19
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस हत्यारोपी रूबी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। रेणुका धाम कॉलोनी सिकंदरा निवासी सुरेंद्र शर्मा की 18 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पत्नी रूबी ने बताया था कि पति कहीं चले गए हैं। उनका कोई सुराग नहीं है। जेठ रूबी की पूछताछ में रूबी ने पति की हत्या की बात कबूल की थी।
Spread the love नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में सगाई टूटने से मानसिक अवसाद से गुजर रहे टेलीकॉम इंजीनियर ने बीते बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व मृतक द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने से मामला संवेदनशील हो गया। मृतक की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र […]
Spread the love भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चार जुलाई से राजधानी के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर हैं। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान वह वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद […]
Spread the love क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर अलीगढ़ को राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल मिला है। यह हॉस्टल अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए बने छात्रावास में जुलाई माल से शुरू होगा। Source link