फाइटर जेट उड़ाने के शौकीन रूमेन ने चुनाव जीता:  बुल्गारिया के नए पीएम 62 की उम्र में पुश-अप्स लगाते हैं; वायुसेना प्रमुख भी रहे
टिपण्णी

फाइटर जेट उड़ाने के शौकीन रूमेन ने चुनाव जीता: बुल्गारिया के नए पीएम 62 की उम्र में पुश-अप्स लगाते हैं; वायुसेना प्रमुख भी रहे

Spread the love




यूरोपीय देश बुल्गारिया में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति रूमेन जॉर्जीव रादेव (62) की प्रोग्रेसिव बुल्गारिया पार्टी जीत गई। उन्हें 240 में से 135 सीटें मिलीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बोइको बोरिसोव को हराया। रादेव 2017 से बुल्गारिया के राष्ट्रपति थे। चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया था। वायुसेना कमांडर से पीएम पद तक पहुंचने के उनके कई किस्से हैं। 18 जून 1963 को बुल्गारिया के सिरिश्त्निक में जन्मे रादेव बचपन से ही विमान उड़ाना चाहते थे। 80 के दशक में वायु सेना में पायलट बनने के लिए उनके सामने शर्त रखी गई कि मिग-21 या मिग-29 उड़ाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता लेनी होगी। जुनून के चलते उन्होंने यह शर्त मान ली। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि यह फैसला विचारधारा नहीं, बल्कि विमानन के प्रति समर्पण था। 1990 में कानून बदला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 2014 में एक एयर शो में रादेव ने खुद मिग-29 उड़ाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने हवा में खतरनाक ‘पुगाचेव कोबरा’ युद्धाभ्यास किया, जिसमें विमान अचानक आगे से उठकर लगभग सीधा खड़ा हो जाता है और फिर संभल जाता है। बतौर सेना प्रमुख रहते इस खतरनाक स्टंट की तब दुनिया भर में चर्चा में हुई थी। 2016 में उन्होंने सेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। वजह थी संप्रभुता पर टकराव। तत्कालीन रक्षा मंत्री निकोले नेंचेव चाहते थे कि पोलैंड और अन्य नाटो देशों के लड़ाकू विमान देश की सुरक्षा संभालें, लेकिन रादेव ने इसे अपमान माना। उन्होंने साफ कहा, जो राष्ट्र अपनी सुरक्षा दूसरों को सौंपता है, वह स्वतंत्रता खो देता है। इसी विरोध में उन्होंने वर्दी उतार दी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली और 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता। रादेव के राष्ट्रपति रहते नौ साल में सात कार्यवाहक सरकारें बनी, जो बुल्गारिया के लोकतांत्रिक इतिहास में रिकॉर्ड है। राजनीतिक अस्थिरता के बीच उन्होंने 46 बार कानूनों पर वीटो लगाया, जिनमें बड़े सरकारी सौदे और न्यायिक नियुक्तियां शामिल थीं। 2019 में एफ-16 डील को तकनीकी और भ्रष्टाचार के आधार पर रुकवा दिया था। 1990 के बाद से सबसे ज्यादा वीटो का इस्तेमाल करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। छड़ी पकड़ 360 डिग्री घूम गए 62 साल की उम्र में भी रादेव की फिटनेस एथलीट जैसी है। एक दौरे में उन्होंने अचानक जिमनास्टिक बार पर चढ़कर लगातार कई पुश-अप्स किए, जिससे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और कई मेहमान हैरान रह गए।फिर लटकती हुई छड़ी पकड़कर 360 डिग्री घूम गए। वे 62 की उम्र में भी फिटनेस का खासा ध्यान रखते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *