फिल्म गदर के 25 साल पूरे:अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं; सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में अमरीश पुरी को किया गया याद
मनोरंजन

फिल्म गदर के 25 साल पूरे:अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं; सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में अमरीश पुरी को किया गया याद

Spread the love




फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर इसकी सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की गई। इस मौके पर सनी देओल, अमीषा पटेल, डायरेक्टर अनिल शर्मा और फिल्म की अन्य कास्ट एक साथ नजर आई। कार्यक्रम में सनी देओल ने केक काटा और अमीषा पटेल के साथ फोटो खिंचवाईं। सनी ने अमीषा और अनिल शर्मा को केक खिलाकर फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। अमीषा पटेल का लुक भी चर्चा में रहा। वह इस मौके पर लहंगा-चोली और दुपट्टे के साथ भारतीय पहनावे में नजर आईं। वहीं इवेंट के दौरान पैपराजी ने कहा कि AI का जमाना है और इससे इन्हें भी जवान किया जा सकता है। जिस पर अमीषा ने सनी देओल की ओर हाथ पॉइंट करते हुए कहा, “ये अभी भी जवान हैं।” देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
2001 में रिलीज हुई थी गदर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि सिनेमाघरों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग जाती थीं। उसी दिन आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भी रिलीज हुई थी, हालांकि क्लैश के बावजूद दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 करोड़ के बजट में बनी थी गदर करीब 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। वहीं, इसके दूसरे पार्ट ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 691 करोड़ रुपये से अधिक का शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। जिसका बजट 60 करोड़ रुपये था। फिल्म में सनी देओल का तारा सिंह और अमीषा पटेल का सकीना का किरदार दर्शकों के बीच आज भी फेमस है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इसमें अमरीश पुरी ने सकीना के पिता की भूमिका निभाई थी। सिल्वर जुबली पर अमरीश पुरी को याद किया गया फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के दौरान सनी देओल ने अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा, “अमरीश जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “जब तक ‘गदर’ का नाम रहेगा, तब तक अमरीश पुरी जी भी इससे जुड़े रहेंगे। उनकी यादें हमेशा इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी।” वहीं अमीषा पटेल ने कहा, “हम अमरीश पुरी जी को बहुत मिस करते हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *