बकरीद पर मटन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?- bakrid 2025 eid delicacies food mutton biryani
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

बकरीद पर मटन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?- bakrid 2025 eid delicacies food mutton biryani

Spread the love


बकरीद का त्योहार आने से पहले ही मार्केट में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस दिन लोग अपने घरों में खास तरह के पकवान भी बनाते हैं। वहीं, कई लोग बकरीद पर मटन से तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर पकवान के लिए मटन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर ताजा और लजीज मटन खरीद सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ आसान उपाय को लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

ताजे मटन की पहचान कैसे करें?

मटन खरीदते समय देखें रंग

मटन खरीदते समय आप उसका रंग जरूर देखें। दरअसल, ताजे मटन का रंग हल्का गुलाबी या लाल होता है। हालांकि, गहरा लाल मटन पुराना हो सकता है। मटन खरीदते समय अगर पीस चमकदार है, तो वह ताजा है।

गंध से करें ताजे मटन की पहचान

ताजे मटन की पहचान आप गंध से भी कर सकते हैं। अगर मटन लंबे समय से रखा गया होगा, तो उसमें से एक अजीब सी बदबू आने लगती है। वहीं, ताजे मटन में मांस की खुशबू आती है। अगर मटन से तीखी गंध आए, तो इसे बिल्कुल न खरीदें। इसे खाने से हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

हड्डियों से करें ताजे मटन की पहचान

मटन खरीदते समय हड्डियों पर भी ध्यान देना चाहिए। बकरा अगर कम उम्र का होगा, तो उसकी हड्डियां पतली होती हैं। वहीं, बूढ़े बकरे की हड्डियां हल्की मोटी होती है। मटन कभी भी पतली हड्डियों वाला खरीदना चाहिए। यह आसानी से पक जाता है और स्वाद में भी बेहतर लगता है।

साफ-सफाई पर भी दें ध्यान

मटन खरीदते समय आप साफ-सफाई पर भी अधिक ध्यान दें। अगर दुकान में सफाई नहीं है, तो वहां से मटन नहीं खरीदें। साफ-सफाई नहीं होने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *