बठिंडा पहुंचे रेल राज्यमंत्री बिट्टू:  बोले-तख्त श्री दमदमा साहिब रेल लाइन से जुड़ेगा, PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी – Bathinda News
टिपण्णी

बठिंडा पहुंचे रेल राज्यमंत्री बिट्टू: बोले-तख्त श्री दमदमा साहिब रेल लाइन से जुड़ेगा, PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी – Bathinda News

Spread the love



बठिंडा रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को चार वंदे भारत ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी कड़ी में, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के आगमन पर रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बठिंडा रेलवे जंक्शन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि तख्त

.

यह वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर से चलकर बठिंडा, धुरी, अंबाला और कुरुक्षेत्र होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। रेल मंत्री बिट्टू ने इसे देशवासियों और विशेषकर पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी तेज गति और आरामदायक ट्रेनों की बहुत आवश्यकता थी।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है ट्रेन

बिट्टू ने वंदे भारत ट्रेन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसमें ऐसे उपकरण लगाए गए हैं जो दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हर डिब्बे में माइक्रोफोन लगे हैं और किसी भी आपात स्थिति के लिए एक विशेष मेडिकल टीम तैयार रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार 2027 के चुनावों से पहले पूरे राज्य में ऐसे विकास कार्य कर रही है, ताकि यह दिखाया जा सके कि केंद्र सरकार पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में तख्त श्री दमदमा साहिब को भी रेल मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *