बिहार में बाढ़-बिजली गिरने से 13 की मौत:  राजस्थान में 7 की जान गई, MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
टिपण्णी

बिहार में बाढ़-बिजली गिरने से 13 की मौत: राजस्थान में 7 की जान गई, MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Floods Live Update; Rajasthan MP CG | Himachal Pradesh

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुई। वहीं, बाढ़ से गयाजी में 2, नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

राजस्थान में भी बीते 1 दिन में बारिश की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से पाली में बारिश में करंट लगने से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे एक बार फिर लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है।

UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।

देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 7 तस्वीरें…

चंडीगढ़-मनाली हाईवे सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल में पानी बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल में पानी बढ़ गया है।

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं।

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं।

राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई।

राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में पानी भरने से कई मंदिर डूब गए हैं।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में पानी भरने से कई मंदिर डूब गए हैं।

राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया।

राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया।

काशी में 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया।

काशी में 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के पाली में नाले में गिरी पिकअप, ड्राइवर घायल

राजस्थान के पाली में एक पिकअप का पहिया नाले में चला गया, जिससे वह पलट गई। हादसे में ड्राइवर चोटिल हो गया।

05:16 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के ललितपुर के माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए

यूपी के ललितपुर में लगातार बारिश से माताटीला बांध भर गया है। इसके चलते 23 में से 20 गेट दो-दो फीट तक खोल दिए गए हैं।

05:11 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के राजसमंद में 2 कारें बही, 4 फीट तक पानी

राजस्थान के राजसमंद में ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण आज सुबह अचानक सैलाब आ गया। सुबह करीब 6 बजे गांव में घुसे पानी से सुथारों के मोहल्ले में खड़ी 2 कारें बह गईं।

05:09 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में नाले में बहा 12 साल का बच्चा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा शहर में रविवार रात 2 बजे से लगातार बारिश हो रही है। अब तक 92 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर पानी का बहाव तेज हो गया है।

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वार्ड 39 के कुम्हार मोहल्ले में हनी (12) पुत्र चन्द्रभान सिंह घर के बाहर खेलते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से बरसाती नाले में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है।

04:52 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के जोधपुर में तीन घंटे तेज बारिश, स्कूलों ने छुट्टी की

राजस्थान के जोधपुर के तिंवरी में सोमवार अलसुबह 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगभग तीन घंटे तक जारी रही बारिश से कस्बे की कई कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। श्रीराम कॉलोनी, बालिका विद्यालय और कैम्ब्रिज स्कूल परिसर में पानी भर गया।

04:51 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के उदयपुर में नाले में फंसी बोलेरो

राजस्थान के उदयपुर में ओगणा-गोगुंदा मार्ग पर एक पुलिया पर बहते पानी के बीच ड्राइवर ने बोलेरो उतार दी। पानी ज्यादा होने से गाड़ी बीच में ही बंद हो गई और ड्राइवर घबरा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में जाकर गाड़ी को धक्का देकर आगे बढ़ाया।

04:33 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तेज बारिश की संभावना नहीं

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थितियां बनेंगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले सूखे रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक आज जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान (30-40 kmph) से हवा चलेगी। इसके साथ सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

04:19 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के ललितपुर में मकानों में पानी भरा

यूपी के ललितपुर में बयाना नाला उफान पर है। 20 से अधिक मकानों में पांच फीट तक पानी भर गया। कार व ट्रक पानी में डूब गए।

04:03 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश जारी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह 6 बजे तक रुक-रुक कर जारी रहा। लगातार बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर नुकसान और जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

राजपूत समाज के नोहरे के पीछे की दीवार बारिश के दबाव में ढह गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में मलबा फैल गया। वहीं कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में स्थित कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ।

04:02 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के उदयपुर में सड़कों पर जलभराव

उदयपुर शहर में आज तड़के से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शहर के अधिकांश हिस्सों में हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। कालकामाता रोड पर सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है।

03:44 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

चंडीगढ़-मनाली हाईवे लैंडस्लाइड के चलते फिर बंद हो गया है।

03:40 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की

राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम अचानक बदल गया है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उनकी टीमें सभी विभागों के साथ मिलकर यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने में जुटी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें, ताकि देर से बचा जा सके।

03:36 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के उदयपुर में स्कूल में पानी भरा

राजस्थान के उदयपुर में तेज बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी भर गया। छठी और सातवीं कक्षा के कमरों में पानी भर जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

03:29 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

भरतपुर में बिजली गिरने से दो मंजिला मकान ढहा, युवक की मौत

राजस्थान के भरतपुर में देर रात करीब 2:45 बजे बिजली गिरने से दो मंजिला मकान की छत भरभराकर ढह गई। मकान में सो रहे महेश गोयल (50) की मलबे में दबने से मौत हो गई। महेश अपने कमरे में अकेले सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में उनकी पत्नी और बच्चे थे, जो बाल-बाल बच गए

03:26 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए

यूपी के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

03:26 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मेरठ में तेज बारिश जारी

02:49 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

UP में भारी बारिश, ललितपुर में कारें डूबीं, 20 मकानों में घुसा पानी

यूपी में मानसून मेहरबान है। प्रदेश के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।

ललितपुर में लगातार बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल आज और कल बंद कर दिए गए हैं। बयाना नाला उफान पर है। इसके किनारे स्थित 20 से अधिक मकानों में 5 फीट तक पानी भर गया है। कारें और ट्रक भी पानी में डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें…

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

काशी में थाई बौद्ध विहार स्थित 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया।

काशी में थाई बौद्ध विहार स्थित 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया।

02:31 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के भरतपुर में बरैठा डैम के 3 गेट खोले गए

राजस्थान के भरतपुर जिले के सबसे बड़े बरैठा डैम में लगातार पानी आ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के तीन गेट चार-चार फीट तक खोल दिए गए हैं।

02:09 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश से जलभराव

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

02:01 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इस सीजन में 98 लोगों की मौत

मौसम विभाग ने आज हिमाचल के कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

प्रदेश में अबतक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। 150 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:57 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी; तापमान में कमी आएगी

बिहार में मानसून की कमजोर चाल के बावजूद मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:07 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

एमपी के 4 जिलों में बाढ़, घरों में पानी भरा; छतरपुर में पिकअप बही, एक की मौत

मध्य प्रदेश के 4 जिले- छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में तो धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सोमवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) का असर देखने को मिलेगा। कुल 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

शिवपुरी में नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने पर उनकी जान बची।

शिवपुरी में नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने पर उनकी जान बची।

गुना में रविवार को करीब दो इंच बारिश हो गई। इससे पुरानी छावनी में सड़कों पर पानी भर गया। आवाजाही बंद रही।

गुना में रविवार को करीब दो इंच बारिश हो गई। इससे पुरानी छावनी में सड़कों पर पानी भर गया। आवाजाही बंद रही।

अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में 4 फीट तक पानी भर गया। इससे दुकानों में रखी सब्जी बह गई।

अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में 4 फीट तक पानी भर गया। इससे दुकानों में रखी सब्जी बह गई।

छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। हादसे में यूपी के ललितपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोगों ने गाड़ी का कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।

छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। हादसे में यूपी के ललितपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोगों ने गाड़ी का कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।

01:02 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के अजमेर में रेलवे स्टेशन डूबा, भाई-बहन समेत 5 की मौत

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड देखें तो भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, बारां, झालावाड़, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, जालोर, पाली समेत कई जिलों में 2 से 5 इंच तक पानी बरसा है।

भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में मुंह के बल कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। अजमेर रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। जोधपुर में मकान की दीवार गिर गई। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-जलभराव की तस्वीरें…

अजमेर में रविवार को तेज बारिश हुई। रेलवे स्टेशन में पानी भर गया।

अजमेर में रविवार को तेज बारिश हुई। रेलवे स्टेशन में पानी भर गया।

बूंदी में तेज बारिश से पानी नदी की तरह बहता नजर आया। एक स्कूटी पानी में बह गई।

बूंदी में तेज बारिश से पानी नदी की तरह बहता नजर आया। एक स्कूटी पानी में बह गई।

बांसवाड़ा के घाटोल में दो घंटे में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। नेशनल हाईवे-56 पर 3 फीट तक पानी भर गया।

बांसवाड़ा के घाटोल में दो घंटे में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। नेशनल हाईवे-56 पर 3 फीट तक पानी भर गया।

जोधपुर में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। इस दौरान एक मकान की दीवार गिर गई।

जोधपुर में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। इस दौरान एक मकान की दीवार गिर गई।

12:54 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट; 16 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा

हरियाणा में आज सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके तहत हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल हैं। जहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा और तेज बरसात होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें….

12:49 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

15 जुलाई के मौसम का हाल…

  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए 15 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।
  • उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, खासकर मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।
  • उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। लैंडस्लाइड और नदियों में उफान की स्थिति बन सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
  • मध्य प्रदेश में 15 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभागों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। 10 जिलों में ऑरेंज और 35 जिलों में यलो अलर्ट है।
  • बिहार में 15-17 जुलाई के दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में बारिश की संभावना है। राजस्थान में 13-16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात की भी यही स्थिति है।

12:48 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों के मौसम का हाल…

12:47 AM14 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *