टिपण्णी

बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़: यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड; एमपी में बारिश थमी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide UP Bihar MP Rajasthan Weather Alert | Ganga Kosi Water Level

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। कोसी, गंडक और घाघरा नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वाराणसी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। आज वाराणसी और प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड के कारण घरों और दुकानों में दरारें आ गई हैं। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग, भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के भागलपुर के राघोपुर में 10 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में समा गई। SDRF की टीम ने सभी को बचा लिया।

बिहार के भागलपुर के राघोपुर में 10 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में समा गई। SDRF की टीम ने सभी को बचा लिया।

झारखंड में धनबाद के सिजुआ में मंगलवार को जमीन धंस गई। इस घटना में दो बच्चों समेत करीब छह महिलाएं घायल हो गईं।

झारखंड में धनबाद के सिजुआ में मंगलवार को जमीन धंस गई। इस घटना में दो बच्चों समेत करीब छह महिलाएं घायल हो गईं।

बिहार के खगड़िया में बाढ़ के बीच खाने का इंतजाम करते लोग।

बिहार के खगड़िया में बाढ़ के बीच खाने का इंतजाम करते लोग।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड से घरों और दुकानों में दरारें आ गई।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड से घरों और दुकानों में दरारें आ गई।

उत्तराखंड में चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई।

उत्तराखंड में चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई।

मैप से देखें आज देशभर में कहां बारिश, कहां खुला मौसम

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

01:30 PM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 10 से 12 सितंबर तक देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना है।

10:25 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में बाढ़ से 40 लाख लोग प्रभावित

बिहार में पिछले 5 दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद 14 जिलों में 40.21 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 14 जिलों के 84 प्रखंडों की 514 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है।

05:12 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

केदारनाथ में बर्फबारी के बाद मौसम साफ

केदारनाथ में बर्फबारी के बाद आज सुबह मौसम साफ हो गया। कल सुबह हुई बर्फबारी के बाद इलाके में धुंध छा गई थी। आज मौसम साफ होने पर केदारनाथ की पहाड़ियों पर जमी बर्फ साफ दिखाई दी।

05:00 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के बहराइच में सरयू-घाघरा और शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा

02:52 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा का जलस्तर बढ़ा

पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा का जलस्तर बढ़ने से महानंदा टोला और आसपास के इलाकों में बाढ़ और तेज कटाव की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 15 से 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

02:36 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: दो-तीन दिन में बदल सकता है मौसम

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की एक्टिविटी कम है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 10 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:23 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 3 जिलों में बारिश के आसार

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। आज पठानकोट, रूपनगर और होशियारपुर को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। इन तीन जिलों में भी कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:17 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 35°C पार

हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 से अधिक प्रमुख शहरों व केंद्रों में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:51 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 14 जिलों के 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अभी भी उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा के अलावा कोसी, गंडक और घाघरा नदियां भी लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:50 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: मानसून का ब्रेक…3 दिन भारी बारिश नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम केंद्र (IMD ) भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी अति भारी या भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। इसी दिन पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव होगा। जिसका अगले दिन यानी, 12 सितंबर से असर दिखना शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें…

01:49 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 3 दिन बाद बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून के कमजोर होने के कारण तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनेगा, जिसके असर से 12​ सितंबर से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:35 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *