होम

बीएड छात्रों की बढ़ी मुश्किल: रिजल्ट के बाद भी नहीं मिली अंकतालिका, एसटीईटी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता

Spread the love


बीएड 2024-26 बैच के परीक्षार्थियों का परिणाम जारी हुए करीब एक महीना बीत गया, लेकिन अभी तक अंकतालिका जारी नहीं हो सकी है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त भी नजदीक आ गई है।

विद्यार्थी निरंजन का कहना है कि अंकतालिका नहीं मिलने के कारण उन्हें आगे की प्रक्रिया को लेकर चिंता है। छात्र रोहित और अमित ने बताया कि बीएड का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द अंकतालिका भी उपलब्ध करा दी जाएगी। करीब एक माह बीतने के बाद भी अंकतालिका नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। बताया कि बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी नजदीक आ गई है।

ऐसे में विद्यार्थियों को डर है कि समय पर अंकतालिका नहीं मिली तो आवेदन प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है। इसलिए मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द बीएड 2024-26 की अंकतालिकाएं जारी करे। उनका कहना है कि परिणाम आने के बाद अंकतालिका जारी करने में देरी से आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के आवेदन प्रभावित हो रहे हैं।

जल्द किया जाएगा समस्या का निदान

कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि विद्यार्थियों की अंकतालिका वाली समस्या का जल्द-से-जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *