![]()
29 मई को बुद्धि और तर्क का कारक ग्रह बुध मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि का स्वामी बुध ही है। बुध अपनी ही राशि में आ जाएगा, इस कारण सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव हो सकता है। यह ग्रह 22 जून तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा… बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। बुध आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके संचार कौशल की सराहना होगी और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनके सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा। यह स्थिति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाली साबित होगी। आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे आप कार्यस्थल और परिवार में लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है, आपकी राशि के स्वामी का आपकी ही राशि में आना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक शक्ति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा। इसके प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आपको अपने बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह है। बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा। सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फलदायी रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। बुध आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। चूंकि बुध इस राशि का स्वामी भी है, इसलिए दशम भाव में बुध का गोचर आपके करियर में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। बुध आपकी राशि से नौवें भाव में रहेगा। इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रुके हुए काम अचानक से बनने लगेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बुध आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। अष्टम भाव में बुध का गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, विशेषकर त्वचा और पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें। बुध आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी के लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवन साथी के साथ यदि कोई पुराना मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर हो जाएगा और आपसी समझ बढ़ेगी। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आपको मुनाफा होने की उम्मीद है। बुध आपकी राशि से छठे भाव में रहेगा। छठे भाव में बुध का गोचर आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी तार्किक क्षमता से आप चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बौद्धिक रूप से अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह गोचर वरदान की तरह है, परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। बुध आपकी राशि से चौथे भाव में रहेगा। यह स्थिति आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगी। आपको भूमि, भवन, नया वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनके साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा।
Source link








