![]()
सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के नाम से जारी एक गजट नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक समेत देश के सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है। जांच एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने X पर पोस्ट कर इस खबर को फेक बताया है। वायरल डॉक्यूमेंट पूरी तरह नकली PIB फैक्ट चेक ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने बैंकों की छुट्टी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। यह वायरल डॉक्यूमेंट पूरी तरह नकली है। PIB ने सलाह दी है कि ऐसी झूठी खबरों और फर्जी लेटर पर भरोसा न करें। अगर केंद्र सरकार या किसी मंत्रालय से जुड़ा कोई भी मैसेज या कागज संदिग्ध लगे, तो उसकी सच्चाई जांचने के लिए PIB फैक्ट चेक टीम से संपर्क करें।
Source link







