Fact Check: अमित शाह का जम्मू बाढ़ पीड़ितों से मिलने का वीडियो पंजाब का बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: अमित शाह का जम्मू बाढ़ पीड़ितों से मिलने का वीडियो पंजाब का बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह से लोग मिलने नहीं आए तो, उन्होंने कहा कि 4-5 लोगों को लेकर आओ।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं है। बल्कि यह जम्मू का है, जहां अमित शाह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो लोग उनसे मिलने तक नहीं आए। 

मोहम्मद नसीरुद्दीन (@naseerCorpGhmc) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ पंजाब में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी के बावजूद बाढ़ पीड़ित लोग मिलने नहीं आए इतना ही नहीं, खुद शाह को कहना पड़ा “4-5 लोगों को लेकर आओ” ये नाकामी दिखाती है कि भाजपा पार्टी की जमीनी पकड़ पंजाब में कितनी कमजोर हो चुकी है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 


इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  पीटीआई न्यूज की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। वीडियो में हमें वायरल क्लिप 30 सकेंड से 45 सकेंड तक देखनेको मिली। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अचानक आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उन्होंने बिक्रम चौक के पास तवी पुल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं बल्कि जम्मू का है।

इसके बाद हमें द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। इस वीडियो में हमें वायरल क्लिप के कुछ हिस्से 15 सेकंड से 30 सेकंड के बीच में देखने को मिले।  रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ भारी बाढ़ के बाद जम्मू में क्षतिग्रस्त हुए तवी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया, स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। 

अमित शाह वीडियो में 4-5 लोगों को बुलाने वाली बात कही है कि नहीं यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पूरे वीडियो में  लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।


आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट  1 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही हवाई सर्वेक्षण व उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि वह जिले के सबसे अधिक प्रभावित गांव मंगुचक्क भी जाएंगे।

पड़ताल का नतीजा 


हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को जम्मू का पाया है। वायरल वीडियो का पंजाब से कोई संबंध नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *