भास्कर अपडेट्स:  कर्नाटक के मांड्या में जुलूस पर पथराव, तनाव के बीच पुलिस ने करवाया भगवान गणेश मूर्ति का विसर्जन
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: कर्नाटक के मांड्या में जुलूस पर पथराव, तनाव के बीच पुलिस ने करवाया भगवान गणेश मूर्ति का विसर्जन

Spread the love


54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पों के बाद मद्दुर कस्बे में तनाव फैल गया। समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव किया। झड़प तब शुरू हुई जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन जुलूस में हिस्सा ले रहे थे। दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

दुष्कर्म मामले में उम्रकैद काट रहा प्रज्ज्वल जेल में लाइब्रेरी क्लर्क बना

दुष्कर्म के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कर्नाटक में हासन के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को परप्पना अग्रहारा जेल में लाइब्रेरी क्लर्क की जिम्मेदारी दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, रेवन्ना को कैदियों को किताबें देने और उनके रिकॉर्ड संभालने का काम सौंपा गया है। इस काम के लिए उसे हर दिन 522 रु. दिए जाएंगे, बशर्ते वह तय काम पूरा करे।

जेल नियमों के अनुसार, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को किसी न किसी तरह का काम करना जरूरी होता है। काम का चयन उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर किया जाता है। एक जेल अधिकारी ने बताया कि रेवन्ना ने प्रशासनिक काम में रुचि दिखाई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने लाइब्रेरी में तैनात किया। प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता और जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता व होलेनरसीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *