भास्कर अपडेट्स:  कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के काफिले की गाड़ी पलटी, चार लोग घायल
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के काफिले की गाड़ी पलटी, चार लोग घायल

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines 19 July Rajasthan Delhi Mp Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी शनिवार को श्रीरंगपट्टण तालुक में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। उन्हें पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना उस वक्त हुई जब शिवकुमार मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर बेंगलुरु लौट रहे थे। हादसा टी.एम. होसुर गेट के पास हुआ।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

चेन्नई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, आर्मी डॉक्टर ने इलाज किया

14 जुलाई 2025 को चेन्नई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6011 में एक 75 साल के बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शाम करीब 6:20 बजे वे बेहोश हो गए। उन्हें तेज पसीना आ रहा था, नब्ज बहुत धीमी हो गई थी और हाथ-पांव ठंडे पड़ गए थे। ये लक्षण शुगर गिरने यानी हाइपोग्लाइसीमिया के थे।

उसी फ्लाइट में मौजूद भारतीय सेना के डॉक्टर मेजर मुकुंदन ने तुरंत सामने आकर यात्री की जांच की। वह छुट्टी से लौट रहे थे। मुकुंदन ने उन्हें चीनी और ओआरएस दिया और लगातार उनके शरीर की जांच करते रहे। फ्लाइट के गुवाहाटी पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में ले जाया गया। मेजर मुकुंदन ने वहां भी इलाज जारी रखा। रात 8 बजे तक यात्री को होश आ गया और हालत सामान्य हो गई।

CDS चौहान बोले- तीनों सेनाओं को मिलकर चलना जरूरी, सैन्य अधिकारी बड़े बदलाव को समझें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान शनिवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन में मौजूद डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) पहुंचे। उन्होंने 81वें स्टाफ कोर्स के भारतीय और विदेशी अधिकारियों को संबोधित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में तीनों सेनाओं ने मिलकर बेहतरीन तालमेल दिखाया।

जनरल चौहान ने कहा कि आज के दौर में सेनाओं का एक साथ काम करना, आत्मनिर्भर बनना और नई क्षमताएं विकसित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में बड़े बदलाव हो रहे हैं और सैन्य अधिकारियों को इन्हें समझना चाहिए।

यह स्टाफ कोर्स 45 हफ्तों का है और इसमें 500 अधिकारी भाग ले रहे हैं। इनमें 35 देशों के 45 विदेशी अधिकारी भी शामिल हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।

तिरुपति देवस्थानम से गैर-हिंदू धर्म का पालन करने के आरोप में 4 कर्मचारी सस्पेंड, आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला

त्रिवेंद्रम तिरुपति देवस्थानम ने शनिवार को संस्थागत आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए गैर-हिंदू धर्म का पालन करने के आरोप में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। टीटीडी ने एक्स पर एक बयान में कहा कि ये कर्मचारी कथित तौर पर ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, जो एक हिंदू धार्मिक संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों से अपेक्षित आचार संहिता का उल्लंघन है।

निलंबित कर्मचारियों में बी एलिजर, उप कार्यकारी अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण), एस रोजी, स्टाफ नर्स बर्ड अस्पताल, एम प्रेमवती, ग्रेड 1 फार्मासिस्ट बर्ड अस्पताल और डॉ. जी असुंता, एसवी आयुर्वेदिक फार्मेसी शामिल हैं।

फुकेट जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लौटी, वजह साफ नहीं

थाइलैंड के फुकेट आइलैंड जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX110) शनिवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हैदराबाद एयरपोर्ट लौट आई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स 8 (रजिस्ट्रेशन VT-BWA) प्लेन ने सुबह 6:40 बजे उड़ान भरी।

फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे फुकेट एयरपोर्ट पर उतरना था। फ्लाइट के लौटने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। एयरलाइन और एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

जस्टिस विभु बाखरू ने कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ली

जस्टिस विभु बाखरू ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन के ग्लास हाउस में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस बाखरू दिल्ली हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यरत थे।

कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनकी पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने की थी। समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होराटियन समेत कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में पुल पर लगे कॉन्क्रीट बैरियर से कार टकराई; 4 की मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार तड़के एक कार के पुल के किनारे लगे कॉन्क्रीट बैरियर से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक सभी कार सवार नशे में थे। घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें…

ओडिशा में बदमाशों ने लड़की को जिंदा जलाया, डिप्टी CM बोलीं- सरकार इलाज कराएगी

ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने 15 साल की एक लड़की को जिंदा जला दिया।अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया।

उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बयाबर गांव में तीन बदमाशों ने एक लड़की को उस समय आग लगा दी जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी। इसके के बाद वे मौके से फरार हो गए।

जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में 10 लोकेशन पर सर्चिंग, आतंकवादी भर्ती माड्यूल को लेकर तलाशी

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार को कश्मीर के चार जिलों में 10 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें पुलवामा में 1, गंदेरबल में 6, श्रीनगर में 1 और बडगाम में 2 लोकेशन शामिल हैं। ये सर्चिंग सीमा पार से जैश के आतंकवादी कमांडर अब्दुल्ला गाजी के स्लीपर सेल और भर्ती माड्यूल की जांच से जुड़ी है।

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की 30 हजार से ज्यादा नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की 30 हजार से ज्यादा नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। 18 जुलाई से शुरू हुई इस हड़ताल में नर्सों ने अपनी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। इससे राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है।

सातवां वेतन आयोग लागू करते समय वेतन कमियों को दूर न करने के कारण महाराष्ट्र राज्य नर्सेज एसोसिएशन ने हड़ताल बुलाई की है। इससे पहले मुंबई के आजाद मैदान में 15 और 16 जुलाई को राज्य भर की नर्सो ने धरना प्रदर्शन किया था।

उत्तराखंड के चमोली में 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई जनहानि नहीं

उत्तराखंड के चमोली में 18 जुलाई की देर रात 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जो जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

जम्मू-कश्मीर: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 28 जुलाई से शुरू होगी

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुंछ जिले में 28 जुलाई से शुरू होने वाली 13 दिन की बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक तेजिंदर सिंह ने पुंछ में सुरक्षा की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बात कही। अधिकारी के मुताबिक यात्रा के लिए पहला जत्था 28 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा और पुंछ की मंडी तहसील जाएगा।

ओडिशा विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्र मृत मिला; आत्महत्या का संदेह

ओडिशा के रायगढ़ जिले के गुनुपुर उपखंड में GIIT यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र का शव मिला। उसके सुसाइड करने की बात कही जा रही है। मृतक का नाम

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *