- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar Jallikattu Accident
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के गोविंदा रेड्डीपलायम गांव में पोंगल पर्व पर आयोजित पारंपरिक बैल को भीड़ के बीच छोड़कर दौड़ाने वाले खेल जल्लीकट्टू के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। फिनिशिंग एरिया के पास खड़े 65 साल के शख्स को एक बैल ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में पुलिसकर्मी समेत 27 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर बने मेडिकल कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।








