भास्कर अपडेट्स:  नवी मुंबई से लापता लॉ स्टूडेंट लोनावला में मृत मिली, टाइगर पॉइंट की 400 फीट गहरी खाई में मिला शव
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: नवी मुंबई से लापता लॉ स्टूडेंट लोनावला में मृत मिली, टाइगर पॉइंट की 400 फीट गहरी खाई में मिला शव

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट का शव पुणे जिले के लोनावाला में टाइगर पॉइंट की 400 फीट गहरी खाई में मिला है। पुलिस के मुताबिक, युवती 30 जनवरी से लापता थी। शव का पता ड्रोन कैमरों की मदद से लगाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान श्रेया नरेंद्र पाटी (20) के रूप में हुई है। वह BITS लॉ स्कूल की स्टूडेंट थी। 1 फरवरी को स्थानीय ट्रेकिंग ग्रुप शिवदुर्ग मित्र ट्रेकर्स ने खाई से युवती का शव बाहर निकाला। पुलिस को आशंका है कि युवती ने घरेलू तनाव के कारण आत्महत्या की है।

लोनावला ग्रामीण पुलिस ने बताया कि श्रेया 30 जनवरी को नवी मुंबई स्थित घर से यह कहकर निकली थी कि वह लोनावला में ड्यूक्स नोज पर ट्रेकिंग पर जा रही है और शाम 5 बजे तक लौट आएगी। इसके बाद परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो सका और फोन नेटवर्क से बाहर हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे श्रेया के पिता को टाइगर पॉइंट के पास एक नाश्ते की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का फोन आया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के पास एक बैग मिला है, जिसमें श्रेया का कॉलेज आईडी कार्ड था।

जांच में सामने आया है कि श्रेया शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे टाइगर पॉइंट पहुंची थी। इसके बाद वह ड्यूक्स नोज गई। दोपहर करीब 1:30 बजे वह रिक्शा से वापस टाइगर पॉइंट आई, जहां उसने खाई में कूदकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में डिलीवरी एजेंट की हत्या, पांडव नगर में झगड़े के बाद चाकू से हमला; 3 नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोमवार रात एक डिलीवरी एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरुण राज (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के सिलसिले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8:15 बजे हुई। आरोपी नाबालिग एक मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अरुण राज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में पड़े अरुण राज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरुण राज के गर्दन और सीने पर कई चाकू के वार किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आसपास के रास्तों में लगे CCTV कैमरों के फुतेज खंगाले गए। इसके बाद कई टीमों का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। अरुण राज पटरपड़गंज के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *