भास्कर अपडेट्स:  पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर-साले समेत 3 लोग मारपीट के मामले में गिरफ्तार
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर-साले समेत 3 लोग मारपीट के मामले में गिरफ्तार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर, साले समेत 3 लोगों को मारपीट के आरोप में मुंबई में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ मारपीट का आरोप है।

घटना 19 अप्रैल की रात 9 बजे की है। विवाद भायकला इलाके में कार के गढ्ढे से पानी उछलने को लेकर शुरू हुआ। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई तक बंद किया

पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई तक बंद रखने का फैसला किया है। अब ये पाबंदियां एक साल से भी ज्यादा समय तक लागू रहेंगी। पिछले साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। हमले में 26 लोग मारे गए थे।

24 अप्रैल, 2025 से भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस पेस बंद है, वहीं दूसरी तरफ पिछले साल 30 अप्रैल से पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

श्रीलंका ने 19 भारतीय मछुआरे रिहा किए, दो नावों पर 40 लाख का जुर्माना लगाया

श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को 19 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये चेन्नई लौट आए हैं। इन्हें समुद्र सीमा पार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

मछुआरों को 25 मार्च को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें श्रीलंका की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

सोमवार को कुल 30 मछुआरों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंपा गया। इनमें से दो मछुआरों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो नावों के चालकों पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दिल्ली-NCR में हमले की रच रहे थे साजिश

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शाहजाद भट्टी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उसके 2 सहयोगियों, राजवीर और विवेक को गिरफ्तार किया। ये आरोपी दिल्ली-NCR में टारगेट किलिंग और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।

आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स हैं।

महाराष्ट्र में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 की मौत 4 घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में 2 की मौत हो गई और 4 घायल है। धमाका दोपहर करीब 12 बजे वाडा तालुका के कोंसई गांव में हुआ। यहां एक पुराने फार्महाउस के टिन शेड में पटाखे बनाए जा रहे थे।

इससे पहले 19 अप्रैल को तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें 23 लोगों की जान गई थी।

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी मुंबई के अस्पताल में भर्ती

NCP (SP) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शरद पवार को मंगलवार को तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, 85 साल पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि वह नियमित जांच और फॉलो-अप के लिए अस्पताल गए।

गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की, खुद को फांसी लगाई

गुरुग्राम के अंबेडकर नगर सेक्टर 9 में एक 33 साल के टैक्सी ड्राइवर, दीपक कुमार ने अपनी पत्नी सोनम बाई की पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के अलवर के रहने वाले इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, दीपक शराब का आदी था और इसी आदत के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे, जिसके चलते वह पिछले एक महीने से अलग रह रहा था।

FSSAI की अश्वगंधा के इस्तेमाल पर नई एडवाइजरी, केवल जड़ और अर्क इस्तेमाल करे

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने खाने-पीने के प्रोडक्ट्स में अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस,2016 के तहत नियमों को साफ किया है। ये नियम हेल्थ सप्लीमेंट्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स, फूड डाइट, और मेडिकल में इस्तेमाल खाने-पीने की चीजें पर लागू होंगे।

नियमों की अनुसूची-4 के अनुसार, अश्वगंधा की सिर्फ जड़ और उसके अर्क का ही इस्तेमाल करने की अनुमति है। इन्हें तय सीमा के अंदर ही इन प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे पहले आयुष मंत्रालय ने भी आयुष दवाओं और प्रोडक्ट्स बनाने वालों को निर्देश दिया था कि वे केवल अश्वगंधा की जड़ और उसके अर्क का ही उपयोग करें, पत्तियों का नहीं।

कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

कोलकाता के साल्ट लेक के आनंदलोक अस्पताल में मंगलवार को आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों और समय का अब तक पता नहीं चल पाया।

मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

मंगलवार सुबह मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह 5.59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था। इसके झटके पड़ोसी जिले उखरुल और राज्य की राजधानी इंफाल, और यहां तक ​​कि मेघालय में भी महसूस किए गए, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत-दक्षिण के बीच 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह आठ वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है।

राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया साझा मूल्यों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ली की यात्रा को विशेष बताते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

हैदराबाद में भाई ने ही भाई-भाभी की हत्या की

हैदराबाद के में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है,जिसने अपने भाई अकील खान और उसकी पत्नी अजमेरी बेगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई

सूचना मिलते ही मिर्चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CEC का दावा- फ्री, फेयर और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करेंगे

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकेगा।

राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, तीन निजी बैंकों के अधिकारी गिरफ्तार, कुल आरोपी 20

गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन निजी बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर के एक्सिस बैंक मैनेजर कल्पेश डांगारिया और राजकोट (ग्रामीण) के एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बालधा हैं।

अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *