भास्कर अपडेट्स:  मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए मराठी फिल्मों के अभिनेता तुषार घाडीगांवकर
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए मराठी फिल्मों के अभिनेता तुषार घाडीगांवकर

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; President Droupadi Murmu Birthday | Delhi Mumbai New

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में मराठी फिल्मों के एक्टर तुषार यशवंत घाडीगांवकर (34) की ने शनिवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे गोरेगांव पश्चिम में राम मंदिर रोड पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक एक्टर शराब का आदी था। बीते एक साल से डिप्रेशन में था। तुषार ने उस वक्त सुसाइड किया जब घर पर कोई नहीं था। तुषार ने जोम्बिवली और भौबली जैसी मराठी फिल्मों में काम किया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें…

गुवाहाटी के कामख्या शक्तिपीठ में पहुंचे साधु; कल से शुरू होगा अम्बुबाची मेला, 3 दिन बंद रहेगा मंदिर

कामाख्या मंदिर में अम्बुबाची मेला 22 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे साधु-संतों ने जुलूस निकाला। अम्बुबाची मेला 25 जून तक चलेगा, इस दौरान 3 दिन मंदिर बंद रहेगा। 26 जून की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर दोबारा खुलेगा।

बंगाल के बीरभूम में आपसी लड़ाई के दौरान विस्फोट, दो लोगों की मौत; घर पर देसी बम बनाते थे

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में देसी बमों में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना शुक्रवार रात जिले के लाभपुर ब्लॉक के हटिया गांव में स्थानीय वर्चस्व को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में मेगा हाईवे पर बस-दो कारों की भिड़ंत, 4 की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

राजस्थान में डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में शनिवार दोपहर मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बस और दो कारों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मेगा हाईवे पर ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को पहले उप जिला अस्पताल परबतसर लेकर गए। इसके बाद अजमेर अस्पताल रेफर किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें..

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार किए, 5 महीने में 134 पकड़े

दिल्ली पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रहे रहे 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। साउथ-वेस्ट दिल्ली की ऑपरेशंस सेल ने 4 और सेंट्रल दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

ये अलग-अलग होटलों में काम करते थे। पुलिस ने FRRO (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की मदद से इन सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पर फॉरेनर्स एक्ट और वीजा नियम उल्लंघन की धाराओं में कार्रवाई भी की गई है।

साउथ दिल्ली में पिछले पांच महीने में 134 बांग्लादेशी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 38 महिलाएं और 43 नाबालिग शामिल हैं।

नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर भाला फेंका, पेरिस डायमंड लीग खिताब जीता

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

उन्होंने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा, जिनसे वो पिछले दो मुकाबलों में हार गए थे।नीरज को इस जीत से 8 पॉइंट्स मिले और वे डायमंड लीग फाइनल की ओर मजबूती से बढ़े।

सिक्किम गवर्नर ने नाथुला से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई, ITBP के 2 अधिकारी भी जाएंगे

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। कैलाश ने कहा- यह यात्रा अगस्त तक चलेगी और सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। 33 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ ITBP के दो अधिकारी भी जा रहे हैं और सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *